फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Proposals to fill pockets passed, issues related to public got buried in the uproar

Lucknow News: जेब भरने के प्रस्ताव पास, हंगामे में दब गए जनता से जुड़े मुद्दे

Thu, 11 Sep 2025 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Proposals to fill pockets passed, issues related to public got buried in the uproar
लखनऊ के मानकनगर के पास पड़ा कूड़ा।
लखनऊ। नगर निगम सदन ने हल्की झड़प और बहसबाजी के बीच मंगलवार को अपनी आय बढ़ाने और भविष्य के संभावित ठेकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए। जब जनता के हित और सुविधाओं से जुड़े मामलों पर चर्चा की बात आई तो सभी मुद्दे हंगामे की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन


बीते बृहस्पतिवार को हुई सदन की पहली बैठक में 70 पार्षदों ने जल निकासी, सफाई, पेयजल, कूड़ा कलेक्शन और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों से जुड़े सवाल उठाए थे। उस दिन महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा था कि मंगलवार को सदन की दूसरी बैठक में इन मामलों पर विशेष चर्चा होगी। संबंधित अफसर जवाब देंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सदन में सत्ता पक्ष के कुछ पार्षदों के हंगामे और आपसी विवाद के चलते चर्चा तक नहीं हुई। जन सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाने वाले सपा, कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों में इससे मायूसी है।
विज्ञापन


भाजपा पार्षद का धरना भी न आया काम

बृहस्पतिवार को सदन में बालागंज वार्ड की भाजपा पार्षद कमलेश कुमारी ने बताया था कि बसंत कुंज योजना के सेक्टर पी और एच हैंडओवर करते समय एलडीए ने स्ट्रीट लाइट, सीवर, पानी के लिए नगर निगम को करीब 70 लाख रुपये का बजट दिया था, मगर इस पर अब तक कोई नहीं हुआ। कमलेश ने इस मामले में जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की मांग की। महापौर ने कहा कि वह इस मामले पर मंगलवार को चर्चा करेंगी। इस पर कमलेश धरने पर बैठ गई थीं। दूसरे पार्षदों के समझाने पर दो मिनट बाद वह उठ भी गईं। मंगलवार को सदन में कमलेश के उठाए मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी मामले उठे थे

0 भाजपा पार्षद भृगुनाथ शुक्ला सहित कई पार्षदों ने बृहस्पतिवार को सदन में कहा था कि 77 वार्डों में सफाई का काम कर रही लखनऊ स्वच्छता अभियान (रामकी) पेड़ों की छटाई का कचरा नहीं उठा रही है। सिल्ट भी नहीं उठा रही। इस पर हंगामा भी हुआ था। मंगलवार को इस पर चर्चा तक नहीं हुई।

0 पार्षद कौशल शंकर पांडेय ने बृहस्पतिवार को गोमती नगर वार्ड में पानी की टंकी बनने के बाद अधूरी पाइप लाइन और वहां के नलकूप के ठीक से काम न करने का मुद्दा उठाया था। न इस पर चर्चा हुई न समाधान तलाशा गया।

0 कांग्रेस पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को सदन में कहा था कि बीते वर्ष गृहकर में छूट दिसंबर तक दी गई थी, लेकिन इस बार इसे जून में ही समाप्त कर दिया गया। उन्होंने छूट दिसंबर तक करने की मांग की थी। मंगलवार को इस पर भी चर्चा नहीं हुई।



Iजनता से जुड़ी समस्याओं का हल हो और शहर के विकास पर चर्चा हो, इसके लिए ही दो दिन सदन चलाया गया। सबको बोलने का मौका दिया गया। इसके बाद भी सदन में बेवजह हंगामा होता है। जब हंगामा होगा तो सदन कैसे चलेगा। सदन में सभी पार्षदों से ये अपील भी की जाती है कि वह हंगामा करने के बजाय अपने सवाल उठाएं और उनके जवाब अफसरों से लें, मगर ज्यादातर सुनते ही नहीं।
I
I- सुषमा खर्कवाल, महापौरI



सुनिए, क्या कह रहे हैं पार्षद

Iबिना चर्चा पास हुआ जनता के उत्पीड़न से जुड़ा प्रस्ताव I



कांग्रेस पार्षद दल की नेता ममता चौधरी ने कहा कि सत्ता पक्ष के हंगामे के कारण जनता के मुद्दों पर तो कोई चर्चा ही नहीं हुई। सीवर टैंकों की सफाई का प्रस्ताव बिना चर्चा के ही पास कर दिया गया। इस प्रस्ताव में जुर्माने के प्रावधान से जनता का उत्पीड़न ही होगा। रामकी कंपनी, सीवर सफाई और पार्किंग के मसले पर भी कोई चर्चा ही नहीं हुई।

Iरामकी कंपनी पर नहीं हुई अलग से चर्चा I



कन्हैया माधवपुर प्रथम वार्ड के सपा पार्षद व नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य रामनरेश चौरसिया ने कहा कि रामकी का काम बहुत खराब है। नियमित कूड़ा कलेक्शन न होने और यूजर चार्ज लिए जाने से से वार्ड के लोग आक्रोशित हैं। बृहस्पतिवार को सदन में इस पर सवाल उठाया गया था। उस दिन कहा गया था कि मंगलवार को सदन में इस पर अलग से चर्चा होगी। सत्ता पक्ष के कुछ पार्षद हंगामा करते रहे और बिना चर्चा के ही सदन स्थगित कर दिया गया।



Iअवैध कब्जा का मामला भी टाला गया I

फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड के पार्षद भाजपा पार्षद प्रदीप शुक्ला टिंकू का कहना है कि बृहस्पतिवार को सदन में मोहिबुल्लापुर में चारगाह की करोड़ों रुपये की कीमती जमीन पर कब्जे का मामला मैंने उठाया था। इस जमीन पर नगर निगम ने 14 वर्ष में महज दो नोटिस दिया, लेकिन कब्जा नहीं हटाया। रामकी कंपनी के खराब काम का भी मामला उठा। मंगलवार को अलग से चर्चा की बात कह कर मामला टाल दिया गया।

लखनऊ के मानकनगर के पास पड़ा कूड़ा।

लखनऊ के मानकनगर के पास पड़ा कूड़ा।

लखनऊ के मानकनगर के पास पड़ा कूड़ा।

लखनऊ के मानकनगर के पास पड़ा कूड़ा।

लखनऊ के मानकनगर के पास पड़ा कूड़ा।

लखनऊ के मानकनगर के पास पड़ा कूड़ा।

लखनऊ के मानकनगर के पास पड़ा कूड़ा।

लखनऊ के मानकनगर के पास पड़ा कूड़ा।

लखनऊ के मानकनगर के पास पड़ा कूड़ा।

लखनऊ के मानकनगर के पास पड़ा कूड़ा।

लखनऊ के मानकनगर के पास पड़ा कूड़ा।

लखनऊ के मानकनगर के पास पड़ा कूड़ा।

लखनऊ के मानकनगर के पास पड़ा कूड़ा।

लखनऊ के मानकनगर के पास पड़ा कूड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article