{"_id":"6ab53d46e1e368883006937d","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1935999-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण , वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण , वसूला जुर्माना
विज्ञापन
नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण , वसूला जुर्माना
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को गोमती नगर इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान विरोध के बीच सड़क पटरी से करीब 30 कब्जे हटाए गए और 29,500 रुपये जुर्माना वसूला किया गया। एक ट्रक सामान भी जब्त किया गया।
जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी ने बताया कि गोमती नगर में अखिलेश दास गुप्ता मार्ग से रामाश्रय मिष्ठान भंडार होते हुए हुसड़िया चौराहा तक कार्रवाई की। इसके बाद नगर निगम जोनल कार्यालय के पास भी सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। शहर में यातायात को सुगम बनाने और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जुर्माना भी वसूल किया गया।