{"_id":"5be91f12bdec226930330de0","slug":"proposal-to-change-the-name-of-district-and-mandal-of-faizabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद जनपद व मंडल दोनों का नाम अयोध्या करने के लिए मंडलायुक्त ने भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजाबाद जनपद व मंडल दोनों का नाम अयोध्या करने के लिए मंडलायुक्त ने भेजा प्रस्ताव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
दीपोत्सव पर अयोध्या का एक दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
फैजाबाद जनपद और मंडल दोनों का नाम अयोध्या करने के लिए मंडलायुक्त मनोज मिश्रा ने सोमवार को शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में जनपद व मंडल दोनों का नाम अयोध्या करने का प्रस्ताव पास होगा।
विज्ञापन
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर फैजाबाद जनपद का नाम अयोध्या करने की घोषणा की थी। जिसके लिए मंडलायुक्त ने प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
फैजाबाद का नाम बदलने को भाजपा सरकार के एजेंडे से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इसके पहले इलाहाबाद जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव पास हो चुका है। अब इलाहाबाद को प्रयागराज के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
इसके अलावा मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, कानपुर और लखनऊ का नाम भी बदलने की भाजपा नेताओं द्वारा मांग की जा रही है।
