छह साल में धन कुबेर बन गए सपा के राम गोपाल यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राम गोपाल यादव की संपत्ति पिछले छह वर्षों में 10 गुना बढ़ गई है। वर्ष 2008 में राज्यसभा चुनाव के नामांकन के समय उनकी कुल संपत्ति 1.12 करोड़ रुपये थी, वहीं इस बार उन्होंने जो शपथ पत्र दिया है, उसके अनुसार उनकी संपत्ति 10.49 करोड़ रुपये हो गई है।
पिछले बार उनके पास कोई भी वाहन नहीं था जबकि इस बार उनके पास दो-दो चौपहिया (मारुति एसएक्स-4 व इनोवा) वाहन आ गए हैं। प्रो. राम गोपाल के पास इस समय 1.25 लाख रुपये नकद हैं, जबकि छह बैंक खातों में उनके पास 80.72 लाख रुपये जमा हैं।
46.72 लाख रुपये की एफडी व शेयर भी उनके पास हैं। यानी इस बार उनके पास कुल चल संपत्ति 1.6291 करोड़ रुपये की है, जबकि अचल संपत्ति 8.8612 करोड़ रुपये की हो गई है। उनके पास 1.30 लाख रुपये के तीन असलहे भी हैं। इनमें अमेरिका में निर्मित कारबाइन व .22 बोर की चेकोस्लोवाकिया की निर्मित राइफल के अलावा .32 बोर की जर्मनी की बनी रिवॉल्वर शामिल हैं।
हालांकि प्रो. राम गोपाल ने पिछले छह वर्षों में सोने-चांदी का कोई भी आभूषण नहीं खरीदा। उनके पास वर्ष 2008 में 610 ग्राम के सोने के जेवरात थे। छह वर्ष बाद आज भी उनके पास 610 ग्राम जेवर ही हैं।
तजीन फातिमा के संपत्ति ब्यौरे में स्पष्टता नहीं
नगर विकास मंत्री आजम खां की पत्नी तजीन फातिमा के संपत्ति के ब्यौरे में स्पष्टता नहीं है। शपथपत्र में उन्होंने चल-अचल संपत्ति का जो विवरण दिया है, उसके योग का मिलान नहीं हो रहा है।
हलफनामे के मुताबिक डॉ. तजीन फातिमा के पास दस हजार रुपये नकद हैं जबकि उनके दो बैंक खातों में क्रमश: 13,68,104 और 8,17,297 रुपये जमा हैं। उनके पास पांच लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात हैं। उनके पास क्लालिस कार है। अचल संपत्ति में उनके पास कुल 12.235 एकड़ कृषि भूमि है।
इसका बाजार मूल्य 12 लाख रुपये है। पांच स्थानों पर गैर कृषि भूमि के बाजार मूल्य क्रमश: 30 लाख, आठ लाख, 20 लाख, 70 लाख और डेढ़ करोड़ रुपये दर्शाए गए हैं। इनमें दो संपत्तियों में वे केवल एक चौथाई की मालिक हैं जबकि एक में आधी। दिल्ली में फ्लैट का बाजार मूल्य 15 लाख रुपये है। अचल संपत्ति की कुल कीमत 70 लाख दर्शाई गई है।
डेयरी फार्म चलाती हैं तजीन
65 वर्षीय डॉ. तजीन अलीगढ़ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए, पीएचडी हैं। कामधेनु डेयरी के लिए उन्होंने 39 लाख रुपये कर्ज लिया है जिसमें से 28.67 लाख रुपये प्राप्त कर लिया है। वे डेयरी फार्म चलाती हैं और रामपुर टायर्स में पार्टनर हैं।
किसकी कितनी संपत्ति
नकद--125048 रुपये--43791 रुपये
बैंक खाते में--8072440 रुपये--1416022 रुपये
एफडी/शेयर--4672784 रुपये--282000 रुपये
कुल चल संपत्ति--16291748 रुपये--2641622 रुपये
कुल अचल संपत्ति--88612250 रुपये--3243035 रुपये
जेवर--610 ग्राम, मूल्य-1671400 रुपये--610 ग्राम, मूल्य-768600 रुपये
नीरज शेखर
लोकसभा चुनाव 2014 के समय--राज्यसभा चुनाव में दाखिल शपथपत्र
नकद--2731 रुपये--30 हजार
बैंक खाते में--987630, पत्नी-354626--1014365, पत्नी-756513 रुपये
बॉण्ड/शेयर--19.80 लाख, पत्नी-21 लाख--30.30 लाख, पत्नी-21 लाख
कंपनी में पार्टनरशिप--68.21 लाख, पत्नी-85 हजार--43.43 लाख, पत्नी-15.49 लाख
एलआईसी-पीपीएफ--11.73 लाख, पत्नी-9.5 लाख--28 लाख, पत्नी-23.97 लाख
कुल चल संपत्ति--1.03 करोड, पत्नी-49 लाख--1.12 करोड, पत्नी-1.11 करोड़
कुल अचल संपत्ति--1.22 करोड़, पत्नी-शून्य--1.17 करोड़, पत्नी-1.0 करोड़, संयुक्त संपत्ति-2.50 करोड़
अन्य उम्मीदवारों की सम्पत्ति
लोकसभा चुनाव 2014 के समय--राज्यसभा चुनाव में दाखिल शपथपत्र
नकद--50 हजार, पत्नी-10 हजार--20 हजार, पत्नी-20 हजार
बैंक खाते में--4.70 लाख--5.57 लाख, पत्नी-1.0 लाख
कुल चल संपत्ति--10.25 लाख, पत्नी-12.69 लाख--10.77 लाख, पत्नी-12.69 लाख
कुल अचल संपत्ति--55 लाख--55 लाख
चंद्रपाल सिंह यादव
लोकसभा चुनाव 2014 के समय--राज्यसभा चुनाव में दाखिल शपथपत्र
नकद--72 हजार, पत्नी-45 हजार--78 हजार, पत्नी-65 हजार
बैंक खाते में-31.21 लाख, पत्नी-13.77 लाख--35.90 लाख, पत्नी-29.11 लाख
कुल चल संपत्ति-49.65 लाख, पत्नी-30.47 लाख--56.61 लाख, पत्नी-46.16 लाख
कुल अचल संपत्ति-5.88 करोड, पत्नी-2.35 करोड़--3.79 करोड़, पत्नी-2.35 करोड़
जावेद अली खान
नकद--50 हजार, पत्नी-25 हजार
बैंक खाते में--1.57 लाख, पत्नी-3 लाख
कुल चल संपत्ति--16 लाख, पत्नी-17.22 लाख
कुल अचल संपत्ति--15 लाख, पत्नी-40 लाख