फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Property of mayor candidates of Lucknow.

लखनऊ की मेयर प्रत्याशी: सपा-भाजपा कैंडीडेट्स हीरे की शौकीन तो बसपा की बुलबुल को एसयूवी पसंद

Thu, 09 Nov 2017 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Nov 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
Property of mayor candidates of Lucknow.
मीरा वर्धन, संयुक्ता भाटिया व बुलबुल गोदियाल - फोटो : amar ujala

लखनऊ की सरकार की अगुवाई के लिए महापौर पद के लिए चुनावी मैदान में उतरीं भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस और आप पार्टी की सभी प्रत्याशी करोड़पति हैं। हालांकि इनमें सबसे अधिक दौलतमंद सपा की उम्मीदवार मीरा वर्धन हैं। संपत्ति के मामले में भाजपा की संयुक्ता भाटिया दूसरे नंबर पर हैं। खास बात है कि दोनों को ही सोने-चांदी-हीरे के गहनों का शौक है। अच्छी बात यह है कि महापौर पद पर दावेदार चारों प्रमुख प्रत्याशी शिक्षित और इनमें किसी के ऊपर भी कोई भी अपराधिक वाद नहीं है।

विज्ञापन


मीरा वर्धन-सपा
कुल चल संपत्ति  : 99,40, 021
कुल अचल संपत्ति : 7,69,87,390
नकदी 85,200
बैंक जमा : 29, 3255
निवेश : 11, 29,672
जेवर : 15,14000 कीमत के
सोना :  432 ग्राम सोना
हीरा : 77.16 ग्राम हीरा
वाहन : एक भी नहीं

पति यशोवर्धन की संपत्ति :  48.63 लाख की चल संपत्ति में नकद 3.65 लाख, बैक में 2.76 लाख, बांड 5.47 लाख निवेश 28.03 लाख, 7.65 लाख कीमत की महिंद्रा एक्सयूवी और 90 ग्राम सोने के आभूषण कीमत 3.15 लाख है।
विज्ञापन


पति-पत्नी दोनों के पास : 18,07,50000 कीमत के फ्लैट जमीन व मकान है। इसमें खुद के पास 8.33 करोड़ और पति के स्वामित्व में 9.74 करोड़ का ग्रीन एवन्यू में हिस्सेदारी वाले दो फ्लैट है। जबकि रजनीगंधा अर्पाटमेंट में 1.80 करोड़ लाख का भवन है। इन पर 1.84 करोड़ का बैक लोन भी देय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है भाजपा प्रत्याशी की सम्पत्ति

Property of mayor candidates of Lucknow.
नामांकन के लिए जातीं संयुक्ता भाटिया। - फोटो : amar ujala

संयुक्त भाटिया - भाजपा
इन्हें भी है गहनों का शौक
चल संपत्ति : 99.40 लाख
अचल संपत्ति 7.69 करोड़
नकदी : 20 हजार
बैंक जमा : 24.17 लाख
वाहन : डस्टर, इनोवा, टीवीएस जुपीटर
जेवर : 465 ग्राम कीमत 1.50 लाख चांदी 980 ग्राम 46 हजार , हीरे की अंगूठी एक लाख  

11 लाख से अधिक की बैंक कर्जदार भी: ओमेक्स सिटी में फ्लैट खरीद को 11.25 लाख की राशि जमा है, जबकि अचल संपत्ति के बतौर गोमती नगर में अकृषि भूमि 90.85 लाख , भवन भाटिया कॉम्प्लेक्स 3.47 करोड़, सिंगार नगर में 7 हजार स्कॉवयर फीट 3.31 करोड़ कीमत का है। खुद के नाम 11.14 लाख का बैंक लोन और 40 लाख का चिटफंड लोन भी है।

आप प्रत्याशी के पास न मकान न प्लॉट

Property of mayor candidates of Lucknow.
प्रियंका माहेश्वरी - फोटो : amar ujala
प्रियंका महेश्वरी- आप
चल संपत्ति : 31.29 लाख
नकद : 48, 600 रुपये
बैंक जमा : 8.76 लाख
आभूषण : 5.10 लाख के गहने
आश्रित बच्चे के नाम चल संपत्ति : 2.47 लाख

कोई लाइसेंसी असलहा नहीं: 1.53 करोड़ ( इसमें खुद के पास 31.29 लाख की चल संपत्ति में नगद 48,600, बैंक में 8.76 लाख, एलआईसी पॉलिसी सहित अन्य निवेश में 15 लाख, 170 ग्राम के 5.10 लाख कीमत के सोने, 36 हजार के चांदी के आभूषण, एक स्कूटी,  पति के पास 38 हजार नगद, 7.90 लाख बैंक में, 19 लाख से अधिक की बीमा पॉलिसी व अन्य निवेश, एक एक्सयूवी व कार के साथ 1.40 लाख के स्वर्ण व चांदी आभूषण।

बसपा प्रत्याशी बुलबुल हैं करोड़पति

Property of mayor candidates of Lucknow.
बुलबुल गोदियाल - फोटो : amar ujala

बुलबुल गोदियाल निवासी यदुनाथ सान्याल वार्ड शिवाजी मार्ग
राजनीतिक दल : बहुजन समाज पार्टी

पारिवारिक चल संपत्ति : 96 लाख ( इसमें खुद के पास 72.27 लाख की चल संपत्ति में नगद 45000, बैंक में 96 हजार, 44.80 लाख, निवेश 9.50 लाख, तीन लाख की कीमत के आभूषण, एसयूवी व वाहन जबकि पति के पास 23.78 लाख की चल संपत्ति में 15 हजार कैश, बैक में 13.14 लाख सहित जीप, एसयूवी सहित 90 हजार के आभूषण है। पति व पत्नी किसी के नाम पर कोई भी लाइसेंसी शस्त्र नहीं है।

दस लाक की कर्जदार: खुद के स्वामित्व का 75 लाख और पति के स्वामित्व का भी 75 लाख कीमत का अलग अलग फ्लैट है। साथ ही उनके नाम बैक व कार लोन के बतौर दस लाख से अधिक की बैक देनदारी भी है।

आपराधिक वाद : कोई भी नहीं।
शैक्षिक योग्यता: परास्नातक

अधिकृत कांग्रेस उम्मीदवार भी करोड़पति

Property of mayor candidates of Lucknow.
प्रेमा अवस्‍थी - फोटो : amar ujala

प्रेमा अवस्‍थी की सम्पत्ति
अचल सम्पत्ति- 1.30 करोड़ रुपये। पति के नाम एक भवन संपदा भी।

पूर्व घोषित प्रत्याशी कुसुम शर्मा
चल सम्पत्ति- 65 लाख रुपये।
अचल सम्पत्ति- 60 लाख रुपये।

नकद रकम- 10 हजार रुपये।
बैंक जमा- 50 लाख।

वाहन- एक इंडिगो, एक अल्टो।
जेवरात- चार लाख के गहने।
पति के पास- अचल सम्पत्ति , 60 लाख का मकान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed