फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   property fraud in mohanlalgunj

दिवंगत को जिंदा बताकर बेच डाली जमीन

Wed, 24 Jul 2013 05:22 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 24 Jul 2013 05:22 PM IST
विज्ञापन
property fraud in mohanlalgunj

वर्षों पहले दिवंगत हो चुके जमींदारों की कीमती जमीन फर्जी तरीके से बेचने वाले जालसाजों ने मोहनलालगंज में एक कारनामा अंजाम दिया।

विज्ञापन


जमींदार की मौत के 35 साल बाद उसे जीवित बताते हुए फर्जी कागजात के सहारे करीब दो बीघा जमीन की रजिस्ट्री कर दी गई।

जमीन इलाके के एक बड़े कारोबारी ने खरीदी। जालसाजी उजागर होने के बाद छानबीन के लिए पुलिस अब कारोबारी की तलाश कर रही है।

जालसाजी का खुलासा तब हुआ जब 30-35 लाख रुपये कीमत की जमीन के दाखिल-खारिज के लिए मोहनलालगंज तहसील में मुकेश कुमार जिंदल ने आवेदन किया।

जिंदल ने बताया कि उन्होंने पचौरी गांव स्थित जमीन हुलास खेड़ा निवासी ज्वाला सिंह से खरीदी है। मुकेश कुमार जिंदल प्लाईवुड के कारोबारी हैं।

उनके आवेदन पर दाखिल-खारिज के लिए जमीन की मौजूदा स्थिति के बारे में लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई।
विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला कि ज्वाला सिंह का करीब 35 पहले निधन हो चुका है। उनके पुत्र राजेंद्र सिंह अध्यापन कार्य के चलते उन्नाव जनपद के भगवंतनगर में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन में फर्जी तरीके से उनकी जमीन की रजिस्ट्री का खुलासा हुआ। लेखपाल की रिपोर्ट मिलते ही तहसीलदार ने दाखिल-खारिज की कार्रवाई रोक दी।

ज्वाला सिंह के पौत्र ज्ञानेंद्र ने तहसील में अपनी आपत्ति दाखिल करने के साथ एफआईआर के लिए मोहनलालगंज कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है।

ज्ञानेंद्र ने फर्जी तरीके से रजिस्ट्री के मामले में जिंदल पर जालसाजी का संदेह जताया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए जिंदल को तलब किया तो पता चला कि मामला उजागर होते ही वह गायब हो चुका है।

पुलिस का कहना है कि जालसाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जिंदल का नाम पिछले दिनों मोहनलालगंज कस्बे से लगी झील की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने के मामले में सामने आया था।

उक्त जमीन पर जिंदल की प्लाईवुड फैक्ट्री चल रही है। इस मामले में एसडीएम ने अन्य लोगों के साथ जिंदल को भी तलब किया था। जांच की कार्रवाई अभी पूरी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed