फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Property dealer murdered in Lucknow,

सचिवालय के सेक्शन ऑफिसर के घर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारी

Wed, 02 Sep 2020 09:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 02 Sep 2020 09:06 PM IST
सार

पीजीआई थानाक्षेत्र में एसयूवी सवार बदमाशों ने अंजाम दी वारदात, एक आरोपी प्रतापगढ़ में गिरफ्तार, प्रॉपर्टी डीलर के दोस्त की तहरीर पर एक महिला समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस के अनुसार, वारदात के पीछे लेनदेन का विवाद, दो साल पहले गंज थाने पर दर्ज हुआ था प्रॉपर्टी डीलर पर केस  

विज्ञापन
Property dealer murdered in Lucknow,
दुर्गेश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीजीआई थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह सेक्शन ऑफिसर अजय यादव के मकान पर असलहों से लैस बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर दुर्गेश यादव (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश एसयूवी से आए थे। बदमाशों ने पहले दुर्गेश के साथियों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दुर्गेश की पिटाई शुरू कर दी। दुर्गेश बचकर भागने लगा तो गेट के पास बदमाशों ने उसे गोली मार दी। दुर्गेश के दोस्त मानवेंद्र यादव ने पलक ठाकुर समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पीजीआई प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा के मुताबिक, पुलिस ने दुर्गेश हत्याकांड में शामिल दोनों मुख्य आरोपियों फिरोजाबाद के नसीरपुर स्थित धनपुरा निवासी मनीष यादव और गोमतीनगर विस्तार के हिमालयन अपार्टमेंट सेक्टर-4 निवासी पलक ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 7.65 एमएम की पिस्तौल, पांच कारतूस, एसयूवी और दुर्गेश यादव का मोबाइल बरामद किया है। आरोपी मौके से मोबाइल ले गए थे। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सूचना पर प्रतापगढ़ पुलिस ने भाग रहे एक आरोपी मनीष यादव को दबोचकर असलहा व एसयूवी बरामद की है।  पीजीआई पुलिस आरोपी को लखनऊ ले आई है। पुलिस के मुताबिक, दुर्गेश सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये हड़प चुका था। वारदात के पीछे लेनदेन का विवाद है। उसके खिलाफ हजरतगंज थाने में दो साल पहले रुपये हड़पने व जालसाजी का मुकदमा भी दर्ज हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी चारू निगम के मुताबिक, दुर्गेश मूलरूप से गोरखपुर के उरूवा बाजार के मठ भताड़ी का रहने वाला है। उसके दोस्त मानवेंद्र ने वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-14 स्थित सेक्शन ऑफिसर के मकान को किराए पर ले रखा है। मंगलवार रात दुर्गेश मकान पर था। उसके साथ गोला के राजेंद्र प्रसाद भी थे। सुबह करीब 7.30 बजे फिरोजाबाद के शिकोहाबाद का मनीष यादव व पलक ठाकुर कुछ साथियों संग एसयूवी से पहुंचे। इस दौरान दुर्गेश बाथरूम में था। हमलावरों ने पहले दुर्गेश के साथियों को एक कमरे में बंद कर दिया। काफी इंतजार करने के बाद जब दुर्गेश बाहर निकला तो मनीष व पलक ने साथियों संग उसकी पिटाई शुरू कर दी। बचने के लिए दुर्गेश पहली मंजिल से नीचे उतरा। आरोप है कि मनीष ने गेट पर ही उसे गोली मार दी। गोली दुर्गेश के पेट मेें लगी थी। आननफानन उसके साथियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं, वारदात के बाद मनीष यादव स्कॉर्पियो से प्रयागराज की तरफ भाग निकला। पुलिस ने मौके से मिले स्कॉर्पियो के नंबर से आसपास के जिलों में अलर्ट भेजा। वारदात के करीब तीन घंटे बाद मनीष को प्रतापगढ़ के नवाबगंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्तौल व एसयूवी बरामद कर ली। दोपहर में पीजीआई पुलिस उसे लेकर लखनऊ पहुंची।

 

कमरे में हुआ था संघर्ष

Property dealer murdered in Lucknow,
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी पूर्वी के मुताबिक, कमरे में कई जगह सामान बिखरा पड़ा था और खून के निशान भी मिले। तौलिया, कपड़े और चप्पल भी बिखरे थे। इससे साफ है कि दुर्गेश व हमलावरों के बीच काफी देर तक संघर्ष हुआ था। वारदात के दौरान दुर्गेश के साथ छह लोग थे। लेकिन बदमाशों ने पांच लोगों को दूसरे कमरे में बंद कर दिया था।

दोस्त की तहरीर पर महिला सहित छह पर मुकदमा
प्रभारी निरीक्षक पीजीआई केके मिश्रा के मुताबिक, दुर्गेश के दोस्त एटा के सिंहपुर निवासी मानवेंद्र यादव ने तहरीर दी। इसमें शिकोहाबाद निवासी मनीष यादव व गोमतीनगर विस्तार सुलभ आवास निवासी पलक ठाकुर व चार अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि मनीष और पलक मकान पर पहुंचे और दुर्गेश से मारपीट शुरू कर दी। विरोध पर अन्य लोगों को दूसरे कमरे में बंद कर दिया। जान बचाकर भाग रहे दुर्गेश को गोली मार दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बिना एग्रीमेंट किराए पर दिया मकान
पुलिस की जांच में सामने आया कि सचिवालय में तैनात सेक्शन अधिकारी अजय यादव ने अपना मकान मानवेंद्र को बिना एग्रीमेंट के ही किराए पर दे दिया था। मकान में मानवेंद्र के अलावा सोमेंद्र, सोनू और दुर्गेश रहते थे। कुछ दिन पहले सोनू की शादी हुई है। इसके बाद उसने आने आना बंद कर दिया था। दुर्गेश काम के सिलसिले में लखनऊ आने पर मकान पर आता था। पुलिस ने मकान मालिक से भी पूछताछ की है।

रुपयों के लेनदेन में हुई हत्या
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दुर्गेश की हत्या रुपयों के लेनदेन में हुई है। दुर्गेश ने र्कई लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर पलक ठाकुर और मनीष यादव से काफी रुपये ऐंठे थे। पूछताछ में सामने आया कि पलक ठाकुर का ही अकेले 22 लाख रुपये का लेनदेन था। वहीं, मनीष ने सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 67 लाख रुपये दिए थे। इसे लेकर काफी दिनों से तनातनी थी। पूछताछ में मानवेंद्र ने बताया कि दुर्गेश का रुपया पलक  ठाकुर व मनीष ने हड़प लिया था। वापसी का दबाव बनाया तो वारदात अंजाम दे डाली।

ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारी
दुर्गेश यादव किसान उमाकांत का इकलौता बेटा था। पढ़ाई-लिखाई के बाद वह राजनीति में आ गया और प्रॉपर्टी का कारोबार भी करने लगा। कुछ दिन गोरखपुर में काम करने के बाद लखनऊ चला आया, यहां उसने कई बड़ी संपत्तियों का सौदा कराया। इसमें कुछ विवादित संपत्तियां भी थीं। पुलिस के मुताबिक, दुर्गेश ने 2015 में हुए जिला पंचायत चुनाव में उरूवा से किस्मत आजमाई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद वह लखनऊ में ही आकर रहने लगा। इस बीच उसने उरूवा से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी थी। उसने होर्डिंग व बैनर भी क्षेत्र में लगवा रखे थे।
आदरणीय सर

 
पीजीआई थानाक्षेत्र में एसयूवी सवार बदमाशों ने अंजाम दी वारदात, एक आरोपी प्रतापगढ़ में गिरफ्तार, प्रॉपर्टी डीलर के दोस्त की तहरीर पर एक महिला समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस के अनुसार, वारदात के पीछे लेनदेन का विवाद, दो साल पहले गंज थाने पर दर्ज हुआ था प्रॉपर्टी डीलर पर केस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed