{"_id":"5d77d3f98ebc3e015369e6a6","slug":"property-dealer-air-fire-gunshot-in-a-small-dispute-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रसूखदार प्रॉपर्टी डीलर ने दिखाई दबंगई, मामूली विवाद पर चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूखदार प्रॉपर्टी डीलर ने दिखाई दबंगई, मामूली विवाद पर चलाई गोली
Tue, 10 Sep 2019 10:18 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 10 Sep 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के मानकनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब क्षेत्र में रहने वाले एक रसूखदार प्रॉपर्टी डीलर ने दूसरे के प्लाट पर पंप चला पानी भरने लगा। प्लाट के मालिक ने विरोध किया तो प्रॉपटी डीलर ने दबंगई दिखाते हुए घर से एक नाल बंदूक निकाल हवाई फायरिंग कर दी।
ये देख पड़ोसियों ने सौ नंबर पर फायरिंग के सूचना पुलिस को दे दी। कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मानक नगर थाना क्षेत्र के बहादुर खेड़ा में गोलू श्रीवास्तव पुत्र जीसी श्रीवास्तव अपने परिवार संग रहता है। पेशे से प्रॉपर्टी डीलर और प्रदेश युवा किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष है। वहीं पड़ोस में ही मुलरूप से करौदी रामपुर गंडावा औरास जनपद उन्नाव के रहने वाले सरवन व लवकुश पुत्र रामनारायण अपने परिवार संग किराए पर रहते हैं।

सरवन के प्रॉपर्टी डीलर के सामने लगभग छः सौ स्क्वायर फीट का खाली प्लाट है जिसमें उसने समरसेवल पम्प लगा रखा है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी प्रॉपर्टी डीलर बिना पूछे ही प्लाट में घुसकर पम्प चालू कर पानी भरता था। इसका बिल उसे देना पड़ता है।
इसी बात को लेकर उसकी पत्नी ने विरोध किया तो रसूख वाले प्रॉपर्टी डीलर घर से बंदूक निकाल लाया और हवाई फायरिंग करने लगा। वहीं मानक नगर थाना प्रभारी योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि फायरिंग की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर जांच की गई। तो एयरगन फायरिंग करने की पुष्टि हुई है। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी प्रॉपर्टी डीलर को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है।