फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Property dealer accused of celebratory firing with illegal pistol arrested

Lucknow News: अवैध पिस्तौल से हर्ष फायरिंग करने का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

Sun, 27 Apr 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 27 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Property dealer accused of celebratory firing with illegal pistol arrested
अवैध पिस्तौल से हर्ष फायरिंग करने का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार
सरोजनीनगर। बिजनौर में शुक्रवार रात में अनूपखेड़ा गांव में तिलक समारोह में अवैध पिस्तौल से हर्ष फायरिंग करने के आरोपी प्राॅपर्टी डीलर को शनिवार सुबह 11 बजे अलीनगर खुर्द अंडरपास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के भाई बबलू की तलाश में पुलिस जुटी है। घटना में पारा के चुन्नू खेड़ा निवासी बसपा से पूर्व सभासद प्रत्याशी अमित यादव के कंधे में गोली लगी थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राणा के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी प्रॉपर्टी डीलर पारा के चुन्नू खेड़ा निवासी शत्रोहन सिंह यादव है। अवैध पिस्तौल, एक खोखा और एक कारतूस बरामद हुआ है। शुक्रवार रात को अनूप खेड़ा के राजकुमार यादव के बेटे आकाश का तिलक समारोह था।
विज्ञापन


लड़की पक्ष से आए शत्रोहन ने पिस्तौल से फायरिंग की, पर गोली फंस गई थी। आरोपी गोली निकाल ही रहा था तभी फायर हो गया। गोली लगने से घायल अमित को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया था। अमित के घरवालों ने दोनों भाइयों पर एफआईआर दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि शत्रोहन को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed