{"_id":"1a3b090175fa7eb29bdc06e862bc78c5","slug":"promotion-or-tension-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोशन ने बढ़ाई बेचैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोशन ने बढ़ाई बेचैनी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 18 Aug 2014 04:34 PM IST
विज्ञापन
पिछले दिनों पीपीएस से आईपीएस, डीआईजी से आईजी और आईजी से एडीजी पद पर हुई प्रोन्नति उन अफसरों पर खासी भारी पड़ रही है जो पहले से ही विभिन्न पदों पर तैनात हैं।
विज्ञापन
उन्हें डर है कि पहुंच वाले अफसर अब उनको हटाकर उनकी जगह पहुंच सकते हैं।
इसे लेकर कई अफसरों ने गृह विभाग में सुराग लगाना भी शुरू कर दिया है। इसका नतीजा भी सामने आने लगा है।
तबादलों की एक सूची क्या जारी हुई, पहुंच वाले पांच अफसर अच्छी जगह पर पहुंच गए।
इसके साथ ही अफसरों में चर्चा शुरू हो गई है कि अगर बाकी के प्रमोशन वालों के भी तबादले हो जाते हैं तो पुराना तो शायद ही कोई बचे।