फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Promotion in fix time

यूपी के 1.25 लाख कर्मचारियों को बड़ी सौगात

Fri, 17 Jan 2014 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Jan 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
Promotion in fix time

राज्य कर्मियों के प्रमोशन की राह में बरसों से चले आ रहे विसंगतियों के रोड़े को सरकार ने दूर कर दिया है।

विज्ञापन


अब राज्य कर्मियों को तय समय में प्रमोशन का लाभ मिल सकेगा। इस व्यवस्था से उन्हें प्रमोशन के लिए अब पद खाली होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

गुरुवार को प्रदेश कैबिनेट ने इसे हरी झंडी दे दी। राज्य सरकार के इस फैसले से करीब सवा लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।


राज्य सरकार के अधीन विभागों में कार्यरत लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए अब तक अलग-अलग व्यवस्थाएं लागू थीं।

प्रमोशन 18 मार्च 2011 तथा 22 दिसंबर 2011 को जारी शासनादेश के आधार पर दी जाती थीं। इसके मुताबिक अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग कार्य अनुभव की अनिवार्यता रखी गई थी।

विज्ञापन


यही नहीं अनुभव अवधि बीतने के बाद भी कई साल तक पद रिक्त न होने की वजह से प्रमोशन नहीं मिल पाता था।

इससे कार्य अनुभव के बावजूद कर्मचारियों को लंबा इंतजार करना पड़ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार ने इस विसंगति को दूर कर दिया। कैबिनेट के फैसले के मुताबिक अब तय अवधि तक एक पद पर काम के बाद कर्मचारियों को प्रमोशन दे दिया जाएगा।

यही नहीं पदोन्नति का लाभ जल्द-जल्द देने के लिए पूरी सेवाकाल के अनुभव को जोड़ने का भी निर्णय किया गया है। इसके अलावा यह भी व्यवस्था दे दी गई है कि यदि पद रिक्त हैं तो शासन से अनुमति लेकर कार्य अनुभव में छूट भी दी जा सकेगी।


सचिवालय, हाईकोर्ट, राजस्व परिषद, लोकसेवा आयोग, महाधिवक्ता कार्यालय, लोकायुक्त कार्यालय, विधानसभा, विधान परिषद व राज्यपाल सचिवालय के कर्मियों पर यह फैसला नहीं लागू होगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed