कानून बदहाल पर यूपी पुलिस में बंपर प्रमोशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में कानून-व्यवस्था बदहाल है लेकिन सरकार ने बड़े पैमाने पर अफसरों की प्रोन्नति का निर्णय लिया है। यह किस आधार पर है? इसका जवाब सरकार ही दे सकती है।
बहरहाल यूपी पुलिस के 150 इंसपेक्टर जल्दी ही डीएसपी के पद पर प्रोन्नत कर दिए जाएंगे। इसके लिए औपचारिक कवायद शुरू हो गई है।
शासन ने इसके लिए डीजीपी एएल बनर्जी को कहा है कि वह आवश्यक प्रस्ताव बनाकर गृह विभाग को भेजें। गृह विभाग से लोक सेवा आयोग भेजेगा।
जिसके बाद विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक आयोजित कर प्रोन्नति प्रदान की जाएगी।
तैयार होगी 450 अफसरों की सूची
इन 150 पदों के लिए कम से कम 450 इंस्पेक्टरों के नाम विचार के लिए भेजे जाएंगे।
अभी तक कुल 50 पदों पर प्रोन्नति होनी थी, लेकिन वरिष्ठता सूची का निर्धारण होने के बाद यह पद बढ़ गए हैं और अब इसी क्रम में डीजीपी द्वारा सूची बनाकर भेजी जानी है।
डीजीपी मुख्यालय के अधिकारियों की मानें तो यह प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और इसे जल्दी ही शासन को भेज दिया जाएगा।
कानून-व्यवस्था पर हो रही निंदा
पुलिस विभाग अधिकारियों के प्रमोशन की कवायद में जुटा है, जिसे सरकार की मंजूरी मिलनी तय मानी जा रहा है।
वहीं प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जारी विधानमंडल सत्र में प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर विपक्ष लगातार सरकार को घेरता रहा है। जिस पर सरकार बचाव की मुद्रा में हैं।
हालांकि कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश ने कई अफसरों के तबादले किए हैं लेकिन वह भी इस पर बचाव की मुद्रा मे हैं।