फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Promotion before retirement to IPS Pankaj Kumar.

रिटायरमेंट से 12 घंटे पहले मिला प्रमोशन, डीआईजी बनकर रिटायर हुए आईपीएस पंकज कुमार

Thu, 04 Feb 2021 09:34 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 04 Feb 2021 09:34 AM IST
विज्ञापन
Promotion before retirement to IPS Pankaj Kumar.
भारतीय पुलिस सेवा
प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी पंकज कुमार को रिटायरमेंट से 12 घंटे पहले डीआईजी के पद पर प्रोन्नति दे दी गई। पंकज के खिलाफ बस्ती के एक मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए थे। इस मामले में विभागीय कार्रवाई भी चल रही थी।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि रिटायरमेंट के एक दिन पहले विभागीय कार्रवाई को समाप्त कर दिया गया और उसके बाद प्रमोशन की कार्रवाई शुरू कर दी गई। आननफानन विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक बुलाई गई और पंकज के प्रमोशन पर मुहर लगाई गई।
विज्ञापन


2007 बैच के आईपीएस पंकज प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी थे। बस्ती में 8 अक्तूबर को बीजेपी नेता कबीर तिवारी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सरकार ने एसपी पंकज कुमार को बस्ती से हटाते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय कार्रवाई के चलते पिछले साल हुई विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में पंकज के नाम की चर्चा नहीं की गई थी लेकिन रिटायरमेंट के ठीक पहले 31 जनवरी को पंकज की विभागीय कार्रवाई को समाप्त कर दिया गया और उन्हें प्रमोशन देकर रिटायर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed