फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   prominent department got new name

...और बदल गया इस विभाग का नाम

Sun, 22 Jun 2014 11:27 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 22 Jun 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
prominent department got new name

विकलांग कल्याण विभाग का नाम अब विकलांग जनविकास विभाग होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को विभाग का पुराना नाम बदलने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि हमें निशक्तजनों के प्रति सोच और समझ में बदलाव लाना होगा।

उनमें भी हुनर और हौसला है। उन्हें अवसर उपलब्ध कराके आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी समाज और सरकार दोनों की है।

मुख्यमंत्री शनिवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने डॉ. शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय के निशक्तजन विद्यार्थियों को निशुल्क मेस की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय ने किया था। दरअसल, समाजवादी पेंशन योजना में 18 वर्ष तक के निशक्त बच्चों के अभिभावकों को भी शामिल करने पर निशक्तजन मुख्यमंत्री को बधाई देने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार निशक्तजनों की समस्याओं के समाधान के प्रति बेहद संवेदनशील है। विश्वविद्यालय द्वारा विकलांगजनों के लिए प्रस्तावित इंटरमीडिएट विद्यालय खोलने में प्रदेश सरकार भी अपना सहयोग देगी।


डॉ. शकुंतला मिश्रा विवि का नाम भी बदलेगा  
डॉ. शकुंतला मिश्रा विकलांग उद्धार विश्वविद्यालय का नाम बदला जाएगा। अब इसका नाम पहले की तरह डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय किया जाएगा।

कुलपति प्रो. निशीथ राय ने बताया कि पहले भी इसका नाम पुनर्वास विश्वविद्यालय था लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने नाम बदलकर विकलांग उद्धार विश्वविद्यालय कर दिया था। मुख्यमंत्री ने पुराने नाम पर ही अपनी सहमति दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed