{"_id":"ce50e88bbc2e8d9bf90ca1b15ee2eb20","slug":"program-on-against-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"लचर सरकारों से बिगड़ रहा देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लचर सरकारों से बिगड़ रहा देश
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sun, 08 Sep 2013 10:22 AM IST
विज्ञापन
लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आम आदमी की पहुंच से दूर
विज्ञापन
होती सुविधाओं को लेकर जिला स्तरीय नागरिक सम्मेलन का आयोजन हुआ।
जन प्रतिरोध आंदोलन समिति उप्र की ओर से गांधी भवन के कर्ण भाई सभागार में हुए आयोजन में जुटे वक्ताओं ने इसके लिए लचर सरकारों को जिम्मेदार ठहराया।
अध्यक्षता जन प्रतिरोध आंदोलन समिति उप्र के राज्य सचिव पीएन त्रिपाठी ने की। वक्ता समाजसेवी भइयाजी ने शिक्षा के बाजारीकरण और बढ़ती नशाखोरी को घातक बताया तो सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेद्र विश्वकर्मा ने उपभोक्तावादी संस्कृति, चरित्र हनन का मुद्दा उठाया।
समारोह में उर्दू एकेडमी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अस्मत मलिहाबादी, कल्पना आजाद, बीएल भारती, केके शुक्ला, वीरेंद्र त्रिपाठी ने भी बातें रखी। समारोह के बाद यहां 14 सदस्यीय आंदोलन समिति का गठन हुआ।