फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   professor tried molest student in auto

शर्मनाक: 72 साल के प्रोफेसर ने की छेड़छाड़, ऑटो से कूदी छात्रा

Sat, 10 Sep 2016 01:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 10 Sep 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
professor tried molest student in auto
ओम प्रकाश द्विवेदी - फोटो : amar ujala

उम्र 72 साल... रिटायर्ड प्रोफेसर... पर करतूत शर्मसार करने वाली। प्रो. ओम प्रकाश ‌द्विवेदी राजधानी के एक कॉलेज में हिंदी पढ़ाते हैं। शुक्रवार को छुट्टी के बाद कॉलेज की एक छात्रा ऑटो में बैठी तो वे भी बैठ गए। रास्ते में छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने लगे।

विज्ञापन


इस बीच ऑटो नाका से हजरतगंज चौराहे पर पहुंच गया। प्रोफेसर की हरकत बंद नहीं हुईं तो घबराई छात्रा ऑटो से कूद गई और पास खड़े होमगार्ड को पकड़कर रोने लगी। उसे पूरा वाकया बताया।
विज्ञापन


प्रोफेसर ने दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बेटी सुरभि शुक्ला का रसूख दिखाकर पुलिस को धमकी दी। पुलिस ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से बैठी महिला को किनारे कर करने लगा छात्रा से छेड़छाड़

professor tried molest student in auto

रिटायर्ड प्रोफेसर ओम प्रकाश द्विवेदी नाका स्थित शशिभूषण कॉलेज में हिंदी पढ़ाता है और छात्रा भी इसी कॉलेज में बीए में पढ़ती है।

शुक्रवार को छुट्टी होते ही जैसे ही वह ऑटो में बैठी उसमें पहले से सवार रिटायर्ड प्रोफेसर ओम प्रकाश द्विवेदी ने बीच में बैठी महिला को किनारे जाने को कहा और छात्रा के पास बैठकर उससे छेड़छाड़ करने लगा।

पुलिस ने जैसे ही रिटायर्ड प्रोफेसर को रोका, उसने दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बेटी सुरभि शुक्ला का रसूख दिखाते हुए पुलिस को धमकाना शुरू कर दिया।

पुलिस ने छात्रा की तरफ से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों की एफआईआर दर्ज की। एसएसपी ट्रैफिक ने बताया कि रिटायर्ड प्रोफेसर बर्लिंगटन चौराहे के पास उदयगंज में रहता है जबकि छात्रा डॉलीबाग कॉलोनी में रहती है। छात्रा के पिता सफाईकर्मी हैं। प्रोफेसर को बर्लिंगटन चौराहे पर उतरना था लेकिन वह छेड़छाड़ के चक्कर में आगे चला गया।

...जिसने भी सुना रह गया अवाक

professor tried molest student in auto

शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे थे कि हजरतगंज चौराहे पर एक छात्रा ट्रैफिक बूथ के पास ऑटो से कूदकर होमगार्ड वीरपाल से लिपटकर रोने लगी।

छात्रा ने जब बताया कि ऑटो में बैठा 72 वर्षीय बुजुर्ग उससे छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कर रहा है तो सब सन्न रह गए। अभी छात्रा आपबीती सुना ही रही थी कि बुजुर्ग वहां आ गए।

छात्रा के इशारे पर एएसपी ट्रैफिक ने उन्हें पकड़कर हजरतगंज पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर विजयमल यादव मौके पर पहुंचे और पूछताछ की तो बुजुर्ग ने खुद को रिटायर्ड प्रोफेसर ओम प्रकाश द्विवेदी बताया। उसने बताया कि वह अवध विश्वविद्यालय में संस्कृत पढ़ाते थे। वहां से रिटायरमेंट के बाद वह नाका स्थित शशिभूषण डिग्री कॉलेज में हिंदी पढ़ा रहे हैं।

रिटायर्ड प्रोफेसर बोले-जेब से रुपये निकाल लिए, छात्रा पर भी केस

professor tried molest student in auto

रिटायर्ड प्रोफेसर ने छात्रा पर 10000 रुपये निकालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्रा ने ऑटो में सफर के दौरान उनकी जेब से रुपये निकाल लिए थे। हजरतगंज पुलिस से सूचना पाकर रिटायर्ड प्रोफेसर के परिवारीजन कोतवाली पहुंचे तब उन्होंने रुपये गायब होने की जानकारी दी। प्रोफेसर ने पासबुक दिखाते हुए कहा कि वह रुपये निकालकर किसी काम से जा रहे थे तभी छात्रा ने रकम गायब कर दी। वह छात्रा से रुपये के बारे में पूछताछ कर रहे थे।

...और रसूख देख पुलिस ने टरकाने की कोशिश की
पुलिस के रोकने पर ओम प्रकाश द्विवेदी ने दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बेटी सुरभि शुक्ला का रसूख दिखाते हुए पुलिस को धमकाना शुरू कर दिया। उसने कहा कि सुरभि शुक्ला बटलर पैलेस में रहती है और महिला आयोग की उपाध्यक्ष रह चुकी है।

फिलहाल वह आवास विकास परिषद की उपाध्यक्ष है और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की काफी करीबी है। पुलिस ने दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री का नाम आने पर छात्रा को टरकाने की कोशिश की।

मामले पर एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि छात्रा और रिटायर्ड प्रोफेसर से सीओ क्राइम ने बातचीत की थी। मामला अस्पष्ट है। फिलहाल दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। रिटायर्ड प्रोफेसर की उम्र 72 वर्ष है इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed