{"_id":"69cd88da018273603f0e0a3c","slug":"prof-negi-will-receive-the-shiksha-vibhushan-award-lucknow-news-c-13-lko1096-1671566-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रो. नेगी को मिलेगा शिक्षा विभूषण पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रो. नेगी को मिलेगा शिक्षा विभूषण पुरस्कार
विज्ञापन
लखनऊ। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कुलपति पुरस्कार योजना के चयनितों के नाम की घोषणा कर दी है। लखनऊ परिसर के प्रो. गुरुचरण सिंह नेगी को शिक्षा विभूषण और अनुभाग अधिकारी गुरु प्रसाद को कर्मयोग भूषण पुरस्कार दिया जाएगा। इस वर्ष कुल 30 कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. सर्व नारायण झा के अनुसार बौद्ध दर्शन विभाग के प्रो. गुरुचरण सिंह नेगी को पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। गुरु प्रसाद को 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के अलग-अलग परिसरों में चयनित शिक्षकों व कर्मियों को शिक्षा-योगी पुरस्कार, शिक्षा- श्री पुरस्कार, शिक्षा-भूषण पुरस्कार, कर्म योग विभूषण व कर्म योग भूषण पुरस्कार दिया जाएगा।
निदेशक ने कहा कि यह पुरस्कार योजना विश्वविद्यालय की उत्कृष्टता, समर्पण एवं नवाचार की परंपरा को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी के नेतृत्व में शुरू की गई पहल गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के योगदान को भी सम्मान दे रही है।