फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prof. NB Singh appointed as Vice Chancellor of Raja Mahendra Pratap Singh University

UP News: प्रो. एनबी सिंह बनाए गए राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि के कुलपति, राज्यपाल सचिवालय ने जारी किया आदेश

Sat, 11 Jan 2025 01:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Jan 2025 01:37 PM IST
सार

प्रो. एनबी सिंह राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि के कुलपति बनाए गए। राज्यपाल सचिवालय ने इसका आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
Prof. NB Singh appointed as Vice Chancellor of Raja Mahendra Pratap Singh University
प्रोफेसर नरेंद्र बहादुर सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रोफेसर नरेंद्र बहादुर सिंह को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ का कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल सचिवालय ने इसका आदेश जारी कर दिया है। कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष तक वह कुलपति पर अपनी सेवाएं देंगे। अभी तक वह ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन


प्रो. एनबी सिंह को अप्रैल 2022 में भाषा विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया था। 30 अप्रैल को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा था। ऐसे में यहां नए कुलपति की तलाश के लिए विज्ञापन भी जारी कर दिया गया था। प्रोफेसर एनबी सिंह के अलीगढ़ में तैनाती लेने के बाद भाषा विश्वविद्यालय का कुलपति पद रिक्त हो जाएगा। 
विज्ञापन


ऐसे में सवाल यह उठता है कि नए कुलपति की नियुक्ति तक यहां दायित्व कौन संभालता है। आदेश में किसी भी व्यक्ति को कार्यवाहक कुलपति बनाने का जिक्र नहीं है। जानकारों की मानें तो विश्वविद्यालय की कुलसचिव या फिर वरिष्ठतम प्रोफेसर मसूद फलाही को कुलपति का चार्ज दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व कुलपति समेत नौ शिक्षकों पर की थी कार्रवाई

प्रोफेसर एनबी सिंह ने कुलपति रहते ही बीते वर्ष मार्च में विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति माहरुख मिर्जा समेत नव शिक्षकों के खिलाफ बर्खास्तगी कार्रवाई की थी। इन सभी पर नियुक्ति के समय दस्तावेजों को छुपाने, अहर्ता पूरी न करने का दोष सिद्ध हुआ था। कार्रवाई के बाद से प्रोफेसर सिंह सुर्खियों में थे।

सवालों के घेरे में खुद की नियुक्ति

प्रो. एनबी सिंह की स्वयं की नियुक्ति भी सवालों के घेरे में है। इसे लेकर हाईकोर्ट की डबल बेंच में सुनवाई चल रही है। इस पर अभी तक कोई अंतरिम आदेश नहीं हुआ है। हालांकि की बीते वर्ष नवंबर में वह सेवा से रिटायर हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed