फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Major incident in Lucknow; Home Guard strangles wife and daughter to death, then calls the police himself.

यूपी: लखनऊ में बड़ी वारदात, होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला कसकर हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को बुलाया

Fri, 09 Oct 2026 11:26 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 09 Oct 2026 11:26 AM IST
सार

लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र के भोला खेड़ा में एक होमगार्ड ने अपनी पत्नी और शादीशुदा बेटी की गला कसकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। हत्या के कारणों की जांच जारी है।

विज्ञापन
UP: Major incident in Lucknow; Home Guard strangles wife and daughter to death, then calls the police himself.
लखनऊ में बड़ी वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र के भोला खेड़ा में शुक्रवार तड़के एक होमगार्ड ने अपनी पत्नी और बेटी की गला कसकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि भोला खेड़ा निवासी रविंद्र शंकर होमगार्ड है। वह अपनी पत्नी श्यामदुलारी (55) और दो बेटियों पूजा (32) व प्रिया के साथ रहता था। इनमें पूजा शादीशुदा थी।
विज्ञापन

 

Trending Videos

UP: Major incident in Lucknow; Home Guard strangles wife and daughter to death, then calls the police himself.
मां-बेटी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार भोर पहर रविंद्र शंकर ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी श्यामदुलारी और बेटी पूजा की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

इंस्पेक्टर पीके सिंह के अनुसार, बेटी की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने पत्नी और बेटी की हत्या क्यों की। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed