फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   process to recruit 6645 LT teachers.

जानें, कैसे होगी 6645 एलटी शिक्षकों की भर्ती?

Fri, 14 Nov 2014 01:29 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Nov 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
process to recruit 6645 LT teachers.

राज्य सरकार राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रशिक्षित शिक्षक (एलटी) शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया मेरिट के बजाय लिखित परीक्षा के माध्यम से कराने की तैयारी में जुट गई है।

विज्ञापन


शासन स्तर पर उच्च अधिकारियों की बैठक में इसको लेकर सहमति बन गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से इस संबंध में जल्द ही प्रस्ताव देने को कहा गया है। इसके आधार पर माध्यमिक शिक्षा एलटी शिक्षक भर्ती नियमावली में संशोधन संबंधी प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर कराया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश में मौजूदा समय 1,611 राजकीय इंटर कॉलेज हैं। इनमें एलटी और प्रवक्ता स्तर के शिक्षक रखे जाते हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक एलटी शिक्षकों की भर्ती मंडल स्तर पर मेरिट के आधार पर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रवक्ताओं के चयन का अधिकार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पास है। राजकीय इंटर कॉलेजों के लिए मौजूदा समय 6645 एलटी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए आवेदन लिए जा चुके हैं और मेरिट के आधार पर भर्ती प्रक्रिया अगले माह तक पूरी कर ली जाएगी।

मंडल की बजाय प्रदेश स्तर पर भर्ती प्रक्रिया

process to recruit 6645 LT teachers.

शासन स्तर पर हुई बैठक में यह सहमति बनी है कि भर्ती प्रक्रिया मंडल स्तर पर न होकर प्रदेश स्तर पर की जाए और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएं।

लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार पास करने वाले को एलटी शिक्षक के पद पर नियुक्ति दी जाए। इसके आधार पर ही माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से प्रस्ताव मांगा गया है।

यह बताने को भी कहा गया है कि राजकीय इंटर कॉलेजों में कुल कितने पद हैं। इनमें से कितने भरे हैं और कितने खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed