फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Problem in the lights of runway

खड़ी रहीं फ्लाइटें, पैसेंजर होते रहे परेशान

Tue, 09 Jul 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Problem in the lights of runway
रनवे की लाइटों में गड़बड़ी से आई समस्या, अमौसी एयरपोर्ट से विमानों के टेकऑफ, लैंडिंग में घंटों देरी
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट से सोमवार को विमानों को टेकऑफ और लैंड करने में समस्या हुई। इससे दिल्ली व मुंबई की फ्लाइटें देरी की शिकार हुईं।
ऐसे में करीब एक हजार यात्रियों को परेशान होना पड़ा। सूत्रों की मानें तो रनवे की लाइटों में गड़बड़ी आने से यह दिक्कत आई। हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन ने इससे इनकार किया है।
रनवे की लाइटों में रविवार को भी गड़बड़ी आई थी, पर एयरपोर्ट प्रशासन ने इनकी मरम्मत करवा दी थी। हालांकि, सोमवार को भी विमानों को टेकऑफ में देरी हुई।
लखनऊ से मुंबई जाने वाली गोएयर की फ्लाइट (जी8 396) 25 मिनट की देरी से शाम 6.30 बजे उड़ान भर सकी। इंडिगो की फ्लाइट (6ई 5318) 1.10 घंटे की देरी से शाम 4.40 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन

इससे यात्री काफी परेशान रहे। गोएयर की फ्लाइट (जी8 402) 53 मिनट देरी से टेकऑफ कर सकी। इंडिगो की फ्लाइट (6ई 685) 55 मिनट की देरी से उड़ान भर सकी।
वहीं, मुंबई से लखनऊ आने वाली गोएयर की फ्लाइट (जी8 397) 32 मिनट की देरी से पहुंची।
इंडिगो की फ्लाइट (6ई 5317) मुंबई से 1.23 घंटे की देरी से अमौसी में उतरी। गोएयर की ही फ्लाइट (जी8 401) 35 मिनट और इंडिगो की फ्लाइट (6ई 6446) 20 मिनट लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की फ्लाइट दो घंटे बाद रवाना
लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6ई 733) 2.02 घंटे की देरी से अमौसी से उड़ान भर सकी। इंडिगो की अन्य फ्लाइट (6ई 185) 55 मिनट की देरी, इंडिगो की फ्लाइट (6ई 769) 1.19 घंटे बाद टेकऑफ कर सकी। वहीं, दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6ई 174) 1.20 घंटे की देरी से लैंड हुई। गो एयर की फ्लाइट (जी8 188) 25 मिनट व इंडिगो की फ्लाइट (6ई 959) 43 मिनट लेट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed