फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   priyanka vadra to not campaign in amethi and raebareli.

...तो इस वजह से अमेठी, रायबरेली में प्रचार नहीं करेंगी प्रियंका गांधी

Tue, 14 Feb 2017 11:32 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 14 Feb 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
 priyanka vadra to not campaign in amethi and raebareli.
प्रियंका वाड्रा - फोटो : getty images

सपा के साथ गठबंधन कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा के रायबरेली व अमेठी में प्रचार अभियान में रोड़ा बन गया है। रायबरेली और अमेठी की चार सीटों पर सपा-कांग्रेस उम्मीदवारों के आमने-सामने होने से प्रियंका खुलकर प्रचार अभियान में उतरने से परहेज कर रही हैं।

विज्ञापन


अलबत्ता वह दोनों जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ इनडोर मीटिंग को तैयार हैं। वहीं, स्थानीय कांग्रेसियों और प्रत्याशियों ने उन पर सभाएं करने का दबाव बना रखा है। वे चाहते हैं कि प्रियंका सभाएं करके कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगें।
विज्ञापन


इनडोर मीटिंग व आउटडोर सभाओं को लेकर रस्साकसी के चलते प्रियंका ने सोमवार से रायबरेली का प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया है।

हर बार की तरह इस बार भी चुनाव में प्रियंका वाड्रा अपनी मां सोनिया गांधी व भाई राहुल गांधी के गढ़ रायबरेली और अमेठी में प्रचार के लिए तैयार हो गई थीं। 13 से 18 फरवरी तक उन्हें यहां रहना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा प्रत्याशियों की खिलाफत से किया इंकार

 priyanka vadra to not campaign in amethi and raebareli.

सूत्रों के अनुसार वे रायबरेली और अमेठी के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ इनडोर बैठक करना चाहती थीं। चूंकि दोनों संसदीय क्षेत्रों की चार विधानसभा सीटों पर सपा और कांग्रेस उम्मीदवार आमने-सामने हैं, इसलिए वह खुलकर प्रचार मैदान में उतरने और सभाएं करने को राजी नहीं हैं।

सपा से कांग्रेस के गठबंधन की मुख्य किरदार होने की वजह से उन्होंने सपा उम्मीदवारों की मुखालफत करने से इन्कार कर दिया है।

इस बार रायबरेली-अमेठी से दूर रहने के संकेत
गांधी परिवार के करीबी एक नेता का तो यहां तक कहना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए शायद प्रियंका चुनाव के दौरान रायबरेली व अमेठी न आएं।

हालांकि फिलहाल कांग्रेस का कोई नेता आधिकारिक तौर पर प्रियंका के चुनाव अभियान में उतरने को लेकर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है।

पीके की सलाह पर प्रियंका ने किया इंकार

 priyanka vadra to not campaign in amethi and raebareli.
प्रशांत किशोर - फोटो : फाइल फोटो

सूत्रों की मानें तो प्रियंका ने कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सलाह पर रायबरेली-अमेठी का दौरा टाला है क्योंकि जिन सीटों पर दोनों पार्टियों के उम्मीदवार मैदान में हैं, वहां कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने से गठबंधन को लेकर न सिर्फ नकारात्मक संदेश जाने की आशंका है, बल्कि इसका असर अन्य क्षेत्रों पर भी पड़ सकता है।

चार सीटों पर सपा-कांग्रेस आमने-सामने
रायबरेली और अमेठी की चार सीटों पर सपा-कांग्रेस के  प्रत्याशी आमने-सामने हैं। सपा ने गठबंधन के तहत आधिकारिक तौर पर कांग्रेस को सात सीटें दी हैं, लेकिन कांग्रेस ने सभी दस सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं।

ऊंचाहार में सपा के मनोज पांडेय के खिलाफ कांग्रेस से अजय पाल सिंह, अमेठी में सपा के गायत्री प्रजापति के खिलाफ कांग्रेस की अमीता सिंह व गौरीगंज में सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के सामने कांग्रेस के मो. नईम ताल ठोक रहे हैं।

सरेनी में सपा के विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह कांग्रेस के  अशोक सिंह के सामने हैं। ऐसे में प्रियंका प्रचार अभियान से दूर रहना ही मुनासिब मान रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed