फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   priyanka vadra can contest from raebareli in upcoming loksabha poll.

प्रियंका वाड्रा रायबरेली से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव, कांग्रेस का मिशन 2019 तैयार

Thu, 28 Jun 2018 08:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jun 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
priyanka vadra can contest from raebareli in upcoming loksabha poll.
प्रियंका वाड्रा

सोनिया गांधी अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद अब सक्रिय राजनीति से भी संन्यास लेने की तैयारी में हैं। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी की जगह उनकी बेटी प्रियंका वाड्रा रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा पार्टी ने 30 लोकसभा सीटों पर केंद्रित रहने की रणनीति बनाई है। इनमें से 22 सीटों पर पार्टी का परंपरागत वर्चस्व रहा है। आठ ऐसी सीटें हैं, जहां कांग्रेस का आधार तो है लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में वह चौथे और पांचवें नंबर पर रही थी।
विज्ञापन


कांग्रेस में प्रियंका को फ्रंट लाइन पर लाने की मांग लंबे समय से चल रही है। सोनिया गांधी के खराब स्वास्थ्य के चलते प्रियंका ही लंबे समय से उनके संसदीय क्षेत्र को देखती हैं। इसके अलावा वह भाई राहुल गांधी के चुनाव क्षेत्र का भी जब तब दौरा करती रहती हैं और विकास कार्यों की निगरानी करती हैं। इस लिहाज से रायबरेली संसदीय क्षेत्र के लिए पार्टी को प्रियंका की उम्मीदवारी सबसे मजबूत दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी की ताजपोशी के बाद संसद सत्र में सोनिया गांधी ने सक्रिय राजनीति से किनारा करने के संकेत भी दिए थे। पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी का कहना है कि प्रियंका वाड्रा कांग्रेस में हमेशा से सक्रिय हैं। यूपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश सिंह सोनिया गांधी की सक्रिय राजनीति से विदाई और प्रियंका के रायबरेली से लड़ने के सवाल पर इतना ही कहा कि अभी उन्हें इस बाबत कोई जानकारी नहीं है।

तीन साल से पद पर काबिज नेता हटेंगे

priyanka vadra can contest from raebareli in upcoming loksabha poll.

कांग्रेस ने सभी जिलों और शहर कमेटियों को पुनर्गठित करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत पार्टी तीन साल से ज्यादा समय से पद पर काबिज नेताओं को बदलने जा रही है। पार्टी ने हिमाचल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में संगठन बदलाव की रूपरेखा भी तैयार कर ली है। ब्लॉक और बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी सचिवों व प्रभारियों को सक्रिय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed