फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   priyanka says we will win in amethi and raebareli

'भाजपा से क्या चुनौती, हमारी जीत तो पक्की है'

Tue, 29 Apr 2014 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 Apr 2014 09:40 AM IST
विज्ञापन
priyanka says we will win in amethi and raebareli

भले ही सोनिया गांधी के गढ़ में मोदी का हो हल्ला हो पर प्रियंका गांधी ने इसे पूरी तरह नकार दिया है। उनका कहना है कि यहां हमारी जीत तय है।

विज्ञापन


कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मां सोनिया गांधी को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंकी।

शहर में पांच किमी तक रोड शो निकालकर लोगों को कांग्रेस के पक्ष में करने की पूरी कोशिश की। रोज शो में कभी गाड़ी तो कभी सड़कों पर पैदल चलीं।

क्या बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग, युवा सबसे मिलीं और वोट मांगे। आम जनता ने प्रियंका पर जगह-जगह फूल बरसाए। साथ ही गले में माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत भी किया।
विज्ञापन

हमारी जीत तय

priyanka says we will win in amethi and raebareli

जोशीले नारों और बैंडबाजे की धुन पर समर्थक जमकर थिरके। प्रियंका ने कहा कि चुनाव में अमेठी और रायबरेली में कोई चुनौती नहीं है। हम चुनाव जीतेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की चुनावी कमान संभाले प्रियंका ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद सोमवार को प्रचार के अंतिम दिन शहर में रोड शो निकाला।

दादी इंदिरा गांधी और अपनी मां सोनिया गांधी की राह पर चलते हुए प्रियंका ने केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा कर माल्यार्पण किया।

गांधी परिवार के करीबी रहे गया प्रसाद शुक्ल उर्फ गुरुजी की पुत्रवधू प्रीती शुक्ल ने प्रियंका को टीका लगाकर आशीर्वाद दिया।

उत्साह जगाने में कामयाब

priyanka says we will win in amethi and raebareli

सोनिया गांधी की जीत के लिए सगुन के रूप में प्रीती शुक्ल ने प्रियंका का चावल, गुड़ और हल्दी से कोछ भरा।

प्रियंका ने गुरुजी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया। यहां से निकलकर प्रियंका ने यूनियन बैंक, सुपर मार्केट, कैपरगंज, कहारों का अड्डा, किला बाजार, खालीसहाट आदि स्थानों से होते हुए रोड शो निकाला।

तेज धूप होने के बावजूद प्रियंका के इंतजार में लोग हाथ में फूल-माला लिए खड़े रहे।

जैसे ही प्रियंका पहुंचतीं, वैसे ही उन पर फूल की बरसात होने लगती। लोग गले में माला पहनाकर स्वागत करने लगते। सड़कें फूल से पटी नजर आईं।

विज्ञापन

चुनौती देने वाला कोई नहीं

priyanka says we will win in amethi and raebareli

प्रियंका कभी गाड़ी में बैठकर तो कभी पैदल चलकर लोगों से मिलतीं। इस दौरान प्रियंका के अलावा सोनिया गांधी और राहुल गांधी जिंदाबाद के जोशीले नारे लग रहे थे।

बैंडबाजे की धुन पर समर्थक थिरक रहे थे। उनका जोश देखते ही बन रहा था। प्रियंका न सिर्फ सड़क पर खड़े लोगों से नहीं, बल्कि दुकानों, घरों में जाकर लोगों से मिलीं। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, युवा सबसे मिलकर सोनिया को वोट देने की बात कहतीं।

रोड शो के दौरान मीडिया ने सवाल किया कि अमेठी और रायबरेली के चुनाव में कांग्रेस को टक्कर मिल रही है, इस पर उन्होंने दो टूक कहा कि अमेठी व रायबरेली में कोई चुनौती नहीं है।

हम आसानी से चुनाव जीतेंगे। बस स्टेशन होते हुए प्रियंका तिलक भवन पहुंचीं। यहां पर भी उनका स्वागत किया गया। कुछ देर रुकीं प्रियंका गाड़ी में बैठकर भुएमऊ गेस्ट हाउस और वहां से फुरसतगंज एयरपोर्ट चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed