{"_id":"5e99b8688ebc3e774850d510","slug":"priyanka-gandhi-writes-letter-to-yogi-adityanath-on-economic-condition-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका की मुख्यमंत्री योगी से अपील, अर्थव्यवस्था संभालने के लिए टास्कफोर्स गठित करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका की मुख्यमंत्री योगी से अपील, अर्थव्यवस्था संभालने के लिए टास्कफोर्स गठित करे सरकार
Fri, 17 Apr 2020 07:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 17 Apr 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर किसानों और कामगारों को कोरोना संकट के इस दौर में राहत देने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा कि कोरोना ने ज्यादातर क्षेत्रों की कमर तोड़ दी है, ऐसे में हालात को फिर से पटरी पर लाने के लिए आर्थिक पुर्ननिर्माण टास्कफोर्स गठित की जानी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल कटाई का समय चल रहा है। प्रदेश में कम्बाइन मशीनों से कटाई की इजाजत भी दे दी गई है पर अभी तक मशीनों के मालिक प्रशासन से भयभीत हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ज्यादातर मशीनों के चालक दूसरे प्रदेशों से आते हैं। उनके आने की व्यवस्था सरकार की तरफ से की जाए। उन्होंने गन्ना किसानों के तत्काल भुगतान करने के साथ ही फसल खरीदे जाने की गारंटी भी देने की बात कही है।
विज्ञापन
उन्होंने ओलावृष्टि और बारिश से हुई फसलों की बर्बादी का मुआवजा सभी किसानों को फौरन दिए जाने की बात प्रमुखता से लिखी है। उन्होंने कहा कि लाखों बुनकरों की हालत खराब है। उन्होंने मनरेगा मजदूरों के लिए भी आर्थिक पैकेज की मांग की।