प्रियंका के 'भगवा' वाले बयान पर सीएम योगी की चेतावनी, कहा- इसे लोक सेवा के लिए धारण किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को जवाब दिया है, कार्यालय की तरफ से 'ट्वीट' कर कहा गया है कि "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवा लोक सेवा के लिए धारण किया है, सब कुछ त्याग कर और वे न केवल भगवा धारण करते हैं, बल्कि उसका प्रतिनिधित्व भी करते हैं। भगवा वेशभूषा लोक कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए है और योगी जी उस पथ के पथिक हैं।"
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने भगवा लोक सेवा के लिए धारण किया है ।
विज्ञापन विज्ञापन
सब कुछ त्याग कर।
वे न केवल भगवा धारण करते हैं, बल्कि उसका प्रतिनिधित्व भी करते हैं।
भगवा वेशभूषा लोक कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए है और योगी जी उस पथ के पथिक हैं।#भगवा_में_लोक_कल्याण — Yogi Adityanath Office (@myogioffice) December 30, 2019
एक और ट्वीट में चेतावनी दी है और लिखा कि ''संन्यासी की लोक सेवा और जन कल्याण के निरंतर जारी यज्ञ में जो भी बाधा उत्पन्न करेगा उसे दण्डित होना ही पड़ेगा। विरासत में राजनीति पाने वाले और देश को भुला कर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोक सेवा का अर्थ क्या समझेंगे?''
संन्यासी की लोक सेवा और जन कल्याण के निरंतर जारी यज्ञ में जो भी बाधा उत्पन्न करेगा उसे दण्डित होना ही पड़ेगा।
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) December 30, 2019
विरासत में राजनीति पाने वाले और देश को भुला कर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोक सेवा का अर्थ क्या समझेंगे ?#भगवा_में_लोक_कल्याण
गौरतलब है कि सोमवार को प्रियंका गांधी ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने बदला लेने का बयान दिया है। उस बयान पर यूपी पुलिस अमल कर रही है। इसके चलते बेगुनाह लोगों पर अत्याचार हो रहा है। इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने इस तरह का बयान दिया होगा।
प्रियंका ने कहा था कि, सीएम योगी भगवा वस्त्र धारण करते हैं। यह भगवा रंग किसी व्यक्ति विशेष का नहीं है। भगवा हमारी धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है। हिंदू धर्म का चिह्न है, जिसमें हिंसा, दुश्मनी और बदले का कोई स्थान नहीं है। सीएम योगी को धर्म धारण करना सीखना चाहिए।
भगवा रंग हिंदू धर्म का प्रतीक है, जो बदला लेना व हिंसा नहीं सिखाता। योगी के बदला लेने वाले बयान के बाद पुलिस उस पर अमल कर रही है। बेगुनाहों को घर से निकालकर मार रही है। बच्चों और बूढ़ों तक का ख्याल नहीं रख रही।