{"_id":"5c59e2bfbdec224ca3490c0f","slug":"priyanka-gandhi-vadra-mega-road-show-in-lucknow-on-11th","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका ने संभाली कमान, लखनऊ में रोड शो से करेंगी यूपी में चुनाव अभियान का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका ने संभाली कमान, लखनऊ में रोड शो से करेंगी यूपी में चुनाव अभियान का आगाज
Wed, 06 Feb 2019 12:53 AM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: sapna singla
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के लिए आगामी आम चुनाव में प्रभावशाली मानी जा रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को पार्टी महासचिव के तौर पर अपना पदभार औपचारिक तौर पर संभाल लेंगी। वह उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की चुनाव तैयारियाें का आगाज लखनऊ में रोड शो के जरिये करेंगी। इस सिलसिले में उनके 11 फरवरी को लखनऊ पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
इससे पहले प्रियंका 7 जनवरी को पहली बार पार्टी की किसी आधिकारिक बैठक में शामिल होंगी। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बुलाई हुई है।
विज्ञापन
राहुल ने बैठक में सभी महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों को भी उपस्थित रहने के लिए कहा है। राहुल ने शनिवार को भी कांग्रेस संसदीय दल के नेताओं और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक बुलाई हुई है, जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष ने मंगलवार को भी चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के दोनों नवनियुक्त प्रभारियों प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बैठक की। बैठक में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। हालांकि ये सभी बुधवार को पदभार संभालेंगे।
अब बृहस्पतिवार को होने वाली अगली बैठक में पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। इससे पहले प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ अनौपचारिक मुलाकात की। उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के संबंध में नेताओं से चर्चा की।
प्रियंका को पूर्वी यूपी की 43 लोकसभा सीटों का प्रभारी बनाया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकसभा सीट वाराणसी और भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर लोकसभा सीट आती हैं।