फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi Vadra Explain the strategy to win Genral elections 2019

प्रियंका ने दिया लोकसभा चुनाव जीतने का गुरु मंत्र, बोलीं, यूथ और महिलाओं पर करो फोकस

Wed, 13 Feb 2019 04:00 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 13 Feb 2019 04:00 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra Explain the strategy to win Genral elections 2019
Priyanka Gandhi
कांग्रेस की पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को लोकसभा चुनाव जीतने की रणनीति समझाई। कहा-सबसे ज्यादा ध्यान युवाओं और महिलाओं पर देने की जरूरत है। क्योंकि, मोदी सरकार व योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों से सबसे ज्यादा वे प्रभावित हो रहे हैं। वे रात 1:30 बजे तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहीं थीं।
विज्ञापन


प्रियंका ने 12 फरवरी को बुलाए गए प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक से डेढ़ घंटे का समय दिया। उन्नाव, मोहनलालगंज, लखनऊ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर क्षेत्र की बैठकें रात करीब 10:30 बजे तक समाप्त हो चुकी थीं। उसके बाद बाराबंकी, कौशाम्बी, फूलपुर और इलाहाबाद क्षेत्र के लोगों को एक-एक करके बुलाना शुरू किया। प्रियंका ने कार्यकर्ताओं को समझाया कि वे एक-एक करके बात रखें। क्योंकि, उनके पास उन्हें सुनने के लिए पर्याप्त समय है। रात 12:40 बजे उन्होंने मंगलवार के लिए निर्धारित अंतिम लोकसभा क्षेत्र इलाहाबाद के लोगों को मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन


उन्नाव के कार्यकर्ताओं से पूछा, विधानसभावार बूथों की संख्या
पूर्व सांसद अनु टंडन के साथ 18 कार्यकर्ता व नेता प्रियंका से मिलने पहुंचे थे। प्रियंका ने एक-एक से अलग-अलग बात की। पदाधिकारियों से पूछा कि लोकसभा क्षेत्र में विधानसभावार कितने बूथ हैं। वहां कांग्रेस संगठन की क्या स्थिति है। कुल मिलाकर प्रियंका ने कार्यकर्ताओं के मन में यह बात बैठाई कि अगर जीतना चाहते हैं तो मुख्य लड़ाई बूथ पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनु टंडन ने बताया कि उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर बैठकें की जा रही हैं। मिलने वालों में, प्रदेश महासचिव वीर प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अंकित परिहार और जिलाध्यक्ष डॉ. सूर्य नारायण यादव भी शामिल थे। अंकित परिहार ने बताया कि प्रियंका गांधी ने सबसे ज्यादा सवाल किसानों की समस्याओं को लेकर पूछे।


प्रियंका सेना ने टी-शर्ट पर कराए दस्तखत
प्रियंका सेना का कामकाज देख रहे प्रदेश सचिव शैलेंद्र तिवारी ने मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी को पिंक टी-शर्ट भेंट की, जिस पर प्रियंका सेना लिखा था लेकिन, प्रियंका ने टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ देकर इसे उन्हें ही वापस कर दिया। शैलेंद्र ने बताया कि जल्द प्रियंका एप भी लॉन्च किया जाएगा, जिसकी लॉन्चिंग प्रियंका गांधी से ही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed