{"_id":"5dd4e4748ebc3e54e1004d4b","slug":"priyanka-gandhi-vadra-deleted-a-tweet-of-lathicharge-on-farmers-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'अधमरे किसान' की हकीकत सामने आने पर प्रियंका गांधी की हुई किरकिरी, डिलीट किया ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अधमरे किसान' की हकीकत सामने आने पर प्रियंका गांधी की हुई किरकिरी, डिलीट किया ट्वीट
Wed, 20 Nov 2019 12:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस ने ट्वीट किया वीडियो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उन्नाव की घटना से संबंधित ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए एक वीडियो को खुद ही डिलीट करना पड़ा। इस वीडियो में पुलिस लाठीचार्ज से एक युवा किसान को अधमरा दिखाया गया था, जबकि हकीकत में वहां लेटा हुआ युवक मौका पाकर भाग निकला।
विज्ञापन
यूपी पुलिस ने सही व पूरा वीडियो जारी किया तो प्रियंका को अपना वीडियो हटाना पड़ा। तथ्यों की पड़ताल किए बिना इस कदम ने प्रियंका की खासी किरकिरी कराई है।
विज्ञापन
प्रियंका ने ज्यादा मुआवजा मांग रहे उन्नाव के किसानों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने यूपी पुलिस की क्रूरता को दिखाने वाला एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया, जिसमें किसान पुलिस की मार से जमीन पर पड़ा दिख रहा है।
विज्ञापन
इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने ट्वीट किया था, ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अभी गोरखपुर में किसानों पर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, उनकी पुलिस का हाल देखिए। उन्नाव में एक किसान लाठियां खाकर अधमरा पड़ा है। उसको और मारा जा रहा है। शर्म से आंखें झुक जानी चाहिए, जो आपके लिए अन्न उगाते हैं, उनके साथ ऐसी निर्दयता?’ हालांकि यूपी पुलिस के वीडियो की सच्चाई सामने लाने के कुछ ही देर बाद प्रियंका ने अपना ट्वीट हटा लिया।
यहां देखें, यूपी पुलिस द्वारा किया गया ट्वीट
कतिपय समाचार चैनलों एवं सोशल मीडिया पर जमीन पर पड़े अधमरे युवक की पिटाई की घटना का सही वीडियो @Uppolice @dgpup @adgzonelucknow @bstvlive @News18UP @ZEEUPUK @aajtak @samachar_plus @Knewsindia @CMOfficeUP pic.twitter.com/c8pN9I6iiu
— UNNAO POLICE (@unnaopolice) November 19, 2019