{"_id":"6139deb58ebc3efefb70e41d","slug":"priyanka-gandhi-vadra-arrived-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी: यूपी चुनाव की तैयारियों को देंगी अंतिम रूप, प्रत्याशियों के चयन पर भी होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी: यूपी चुनाव की तैयारियों को देंगी अंतिम रूप, प्रत्याशियों के चयन पर भी होगा मंथन
Thu, 09 Sep 2021 03:45 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Sep 2021 03:45 PM IST
सार
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी अगले दो दिनों तक पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगी और ग्रामीण स्तर पर बनाए गए संगठन की वर्तमान प्रगति पर रिपोर्ट लेंगी।
विज्ञापन
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी व अन्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए लखनऊ पहुंच चुकी हैं। वह गुरुवार और शुक्रवार को लखनऊ में रहकर चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देंगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को वह सलाहकार समिति और चुनाव समिति के साथ बैठक करेंगी और विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पर भी मंथन करेंगी।
बता दें कि कांग्रेस प्रदेश के हर गांव में संगठन खड़ा करने पर काम कर रही है। जिस पर वह जिलावार समीक्षा करेंगी।
वह नवनियुक्त 8134 न्याय पंचायत अध्यक्षों और उनके 1 लाख 70 हजार पदाधिकारियों की रिपोर्ट भी लेंगी। कांग्रेस प्रदेश में 58 हजार ग्रामसभाओं में ग्रामसभा अध्यक्ष और समितियों के गठन का काम कर रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस के अभियान 'प्रशिक्षण से पराक्रम' के तहत पहले चरण में 25 हजार पदाधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ है। अगले कुछ महीनों में दो लाख पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन