{"_id":"12307c0591bdb6c3783dcc30ace9f281","slug":"priyanka-gandhi-trip-rai-bareily-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक रायबरेली क्यों पहुंचीं प्रियंका वाड्रा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक रायबरेली क्यों पहुंचीं प्रियंका वाड्रा?
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 18 Nov 2013 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरसे से मां सोनिया गांधी का चुनाव क्षेत्र संभालने में जुटी प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार सुबह अचानक रायबरेली पहुंच गईं।
विज्ञापन
इलाके के कांग्रेसी दिग्गजों और गांधी परिवार के नजदीकियों को भी प्रियंका के आने की खबर आज सुबह ही लगी।
प्रियंका के इस अचानक दौरे को उनके रायबरेली से चुनाव लडऩे की संभावनाओं से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
पढ़ें, राहुल के नियमों की उड़ गई धज्जियां
प्रियंका हाल में सोनिया और भाई राहुल गांधी के चुनाव क्षेत्रों को संभालने कुछ दिन पहले भी अमेठी-रायबरेली आ चुकी हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका दो दिन रायबरेली में ही रहेंगी।
विज्ञापन
प्रियंका रायबरेली पहुंच चुकी हैं। प्रियंका के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि रायबरेली, सोनिया का चुनाव क्षेत्र है, इस नाते वहां आने के लिए पहले से सूचना देने की क्या जरूरत है।
विज्ञापन
प्रियंका का रायबरेली केशिवगढ़ ब्लॉक के पुखरा गांव में जाकर ग्रामीणों से बातचीत का इरादा बताया जा रहा है। वे शिवगढ़ ब्लॉक के कांग्रेस दफ्तर का उद्घाटन भी कर सकती हैं।
प्रियंका सोमवार सुबह करीब सवा दस बजे लखनऊ के चौधरी चरणसिंह एयरपोर्ट पर उतरीं और सड़क मार्ग से उनका काफिला सुल्तानपुर रोड पर बढ़ गया।
उनके स्वागत को पहुंचे ग्रामीणों को लगा कि वे अमेठी जा सकती हैं, लेकिन उन्होंने बीच से रास्ता बदलकर रायबरेली का रुख कर लिया।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं