फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   priyanka gandhi slams narendra modi

मोदी से बोलीं प्रियंका, कमरे में औरतों के फोन सुनते हो!

Wed, 23 Apr 2014 03:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 23 Apr 2014 03:01 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi slams narendra modi

उतरीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन पर तीखा हमला किया।

विज्ञापन


प्रियंका ने गुजरात जासूसी कांड का मुद्दा उठाते हुए कहा, 'कुछ नेता बंद कमरे में महिलाओं के फोन सुनते हैं, क्या ऐसे करोगे महिलाओं की सुरक्षा?'

प्रियंका मंगलवार से रायबरेली के दौरे पर हैं। पहले दिन उन्होंने मां के चुनाव क्षेत्र में पंद्रह सभाएं की थीं, आज भी उनकी 12 सभाएं हैं।

पहले दिन प्रियंका ने अपने पति पर रॉबर्ट वाड्रा पर सफाई देते हुए भावनात्मक कार्ड खेला था। दूसरे दिन प्रियंका मोदी पर आक्रामक हो गईं।

भाजपा ने भी किया पलटवार

priyanka gandhi slams narendra modi

भाजपा की प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने प्रियंका के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा, 'कल प्रियंका ने कहा था कि वे निजी हमले केखिलाफ हैं, आज उन्होंने कथनी और करनी का अंतर बता दिया है।'

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के राज में अमेरिका सरकार के बड़े पदों पर बैठे नेताओं के फोन सुनता रहा और सरकार ने चुप्पी साधे रखी, प्रियंका को उसके बारे में भी देश को बताना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा में सोनिया नहीं, छा गए थे 'पतिदेव'

priyanka gandhi slams narendra modi

प्रियंका गांधी मंगलवार को सोनिया गांधी के प्रचार के ‌लिए रायबरेली पहुंची। वहां एक जनसभा के दौरान उन्होंने इमोशनल स्पीच देकर लोगों का दिल जीतने की पूरी कोशिश की।

प्रियंका ने सोनिया गांधी के गढ़ में न काम की बात की, न विकास और न ही जमीनी समस्याओं की। बात करने लगीं सोनिया के विदेशी मूल और पतिदेव रॉबर्ट वाडरा पर चल रही सियासी रस्साकसी पर।

सोनिया के बारे में प्रियंका ने कहा, 'मेरी मां सोनिया गांधी यहां पैदा नहीं हुईं, लेकिन देश ने और आप लोगों ने उन्हें अपनाया। उन्हें पूरा प्यार भी दिया। इसीलिए हमारे परिवार का रायबरेली से गहरा नाता है।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी पूरी ईमानदारी से काम करती है, लेकिन फिर उन्होंने अपने पति रॉबर्ट को लेकर दूसरे दलों को कोसना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

ये भी कहा था प्रियंका ने

priyanka gandhi slams narendra modi

प्रियंका एक तरफ सोनिया की फिजा कायम करने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन उनकी बातों से साफ जाहिर था कि उन्हें यहां मां की जीत तय लग रही है। शायद यही वजह थी कि खुलकर प्रियंका ने अपने पतिदेव का बचाव करना शुरू कर दिया।

प्रियंका ने कहा, 'टीवी पर अपने पति के बारे में देखकर दुख होता है। दरअसल, मेरे परिवार को जलील किया जा रहा है।' उन्होंने कहा कि विपक्षी दल सियासी फायदे के लिए मेरे पति के बारे में बुरा बोलते हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन हमें जितना जलील किया जाएगा, हम उतने ही मजबूत होंगे।

प्रियंका ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पार्टियां विकास के बारे में नहीं सोचतीं। इन्हें सिर्फ बुराई की राजनीति पता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed