{"_id":"62270aecb290440f032d8f08","slug":"priyanka-gandhi-sepaks-on-exit-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: एग्जिट पोल पर प्रियंका गांधी बोलीं- परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, हमने अपना पूरा प्रयास किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: एग्जिट पोल पर प्रियंका गांधी बोलीं- परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, हमने अपना पूरा प्रयास किया
Tue, 08 Mar 2022 03:11 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 08 Mar 2022 03:11 PM IST
सार
कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने एग्जिट पोल पर कहा कि हम 10 मार्च का इंतजार कर रहे हैं। हमने यूपी में अपने पूरे प्रयास किए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी चुनाव पर आए एग्जिट पोल पर कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमें 10 मार्च का इंतजार है। हमने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया। जनता के मुद्दों को उठाया। जो भी परिणाम आएगा हमें स्वीकार है। एग्जिट पोल में दिखाया गया है कि भाजपा यूपी में एक बार फिर सत्ता में आ रही है।
विज्ञापन
We fought as hard as we could. We will wait and see the results: Congress leader Priyanka Gandhi Vadra on exit polls for Uttar Pradesh, at Lucknow pic.twitter.com/T0hgTATAYh
विज्ञापन
— ANI (@ANI) March 8, 2022
विज्ञापन
इसी तरह इंडिया टुडे एक्सिस के एग्जिट पोल में भाजपा को 288-326 सीटें और सपा गठबंधन को मात्र 71 से 101 सीटें ही जीतता हुआ दिखाया गया है।
एबीसी-सीवोटर ने भाजपा गठबंधन को 228-244 और सपा गठबंधन को 132-148 सीटों पर जीत हासिल करते हुए दिखाया गया है। न्यूज 24-चाणक्य ने भाजपा को 294 और सपा गठबंधन को 105 सीटें दी हैं।
इंडिया टीवी- सीएनएक्स ने भाजपा गठबंधन को 240-250 और सपा गठबंधन को 140-150 सीटें दी हैं। रिपब्लिक-पी मार्क ने भाजपा गठबंधन को 240 और सपा गठबंधन को 140 सीटें दी हैं। सभी एग्जिट पोल में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सत्ता में वापसी करते हुए दिखाया गया है। इंडिया टुडे-एक्सिस ने भाजपा गठबंधन को सर्वाधिक 288-326 सीटें दी हैं। जबकि टाइम्स नाउ-वीटो ने सपा गठबंधन को सर्वाधिक 151 सीटें दी हैं।
उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में भी मतदान हुए थे। इन राज्यों के परिणाम की घोषणा भी यूपी के साथ ही 10 मार्च को ही की जाएगी।