फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   priyanka gandhi said congress built in the country bjp sold it

प्रियंका गांधी बोलीं: भर्ती विधान से आसान होगी युवाओं की राह, देश में कांग्रेस ने निर्माण किया, भाजपा ने बेचा

Fri, 28 Jan 2022 09:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 28 Jan 2022 09:13 PM IST
सार

प्रियंका ने यह भी बताया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हम 20 लाख नौकरियां देंगे। अपना व्यवसाय शुरू करने की इच्छा रखने वालों की आर्थिक मदद करेंगे। 

विज्ञापन
priyanka gandhi said congress built in the country bjp sold it
प्रियंका गांधी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने युवाओं के लिए अपनी पार्टी के घोषणापत्र पर संवाद किया। यह संवाद सोशल मीडिया के माध्यम से किया गया था। इसमें प्रियंका ने कहा कि भर्ती विधान युवाओं की राह को आसान करने के लिए निकाला गया है। आज कभी पेपर लीक हो जाता है, तो कभी पासिंग ग्रेड बदल दिया जाता है। इससे छात्र और युवा प्रताड़ित हो रहे हैं।

विज्ञापन


प्रियंका ने यह भी बताया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हम 20 लाख नौकरियां देंगे। अपना व्यवसाय शुरू करने की इच्छा रखने वालों की आर्थिक मदद करेंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जातिवाद और सांप्रदायिक राजनीति से जनता का विकास नहीं होगा। जो लोग 70 साल की बात कर रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि आईआईटी और एम्स जैसे संस्थान कांग्रेस की सरकारों ने ही बनाए हैं। बीते सात साल में भाजपा सरकार ने कुछ नहीं बनाया, सिर्फ बेचा ही है।
विज्ञापन


प्रियंका ने कहा कि समझ नहीं आता कि भाजपा सरकार को छात्रों और अभ्यर्थियों से बात करने में क्या परेशानी है। इंदिरा गांधी के समय में जेएनयू में छात्र आंदोलन हुआ। वह छात्रों से मिलने गईं। वहां के छात्र संघ अध्यक्ष ने उन्हें अपनी मांगे पढ़कर सुनाई कि आप जेएनयू के कुलाधिपति के पद से इस्तीफा दो। इंदिरा गांधी ने जेएनयू के कुलाधिपति पद से इस्तीफा भी दिया। प्रियंका ने कहा कि आज का युवा मुफ्त में बैठकर खाना नहीं चाहता है। भाजपा सरकार नहीं चाहती है कि युवा सशक्त बनें। युवाओं ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि चुनाव का मुद्दा रोजगार होना चाहिए, लेकिन धर्म के नाम पर एक पूरी पीढ़ी को बर्बाद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed