यूपी चुनाव 2022: कार्यकर्ताओं से बोलीं प्रियंका गांधी- चुनाव करीब, दिन-रात मेहनत करें कार्यकर्ता
यूपी चुनाव को लेकर तीन दिवसीय दौरे पर आईं प्रियंका गांधी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जोनवार संगठन के बारे में जानकारी ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सिर्फ पार्टी के लिए ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए भी मजबूत संगठन जरूरी है। यूपी विधानसभा चुनाव एकदम नजदीक है, इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता दिन-रात कार्य करके संगठन को मजबूत करें। आम लोगों के दुख-दर्द के साझीदार बनें।
सांगठनिक कामकाज की लगातार दूसरे दिन समीक्षा के दौरान प्रियंका ने फिर दोहराया कि उम्मीदवारों के नाम तय करने की प्रक्रिया में संगठन के पदाधिकारियों की भूमिका नजरअंदाज नहीं होगी। कांग्रेस महासचिव ने शनिवार को कमेटियों के गठन की समीक्षा के साथ ही आम लोगों के रुझान और चुनावी रणनीति पर मंथन किया।
प्रियंका का रायबरेली दौरा: मंदिर के पुजारी बोले- लोग प्रधान का पद नहीं छोड़ते आपकी मां ने प्रधानमंत्री का पद ठुकरा कर बड़ा काम किया, देखें तस्वीरें
उन्होंने प्रत्येक जिले के पदाधिकारियों से रिपोर्ट व फीडबैक लिया। दूसरे दिन पश्चिमी, मध्य यूपी व रुहेलखंड के ब्लॉक और न्याय पंचायतवार समीक्षा की। आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया। इस तरह से दो दिनों में आठों जोन के जिला व शहर अध्यक्ष, प्रदेश सचिव, महासचिव और प्रदेश उपाध्यक्षों से एक-एक करके रिपोर्ट ली। प्रदेश के 831 ब्लॉकों, 2614 वार्डों और 8134 न्याय पंचायतों के कामकाज के बारे में जानकारी ली।
यूपी में बदलाव का मन बना चुकी जनता
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश संगठन की बैठकों में पदाधिकारियों और जिले के नेताओं से रिपोर्ट व फीडबैक लिया। यूपी में जनता बदलाव का मन बना चुकी है। किसानों, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारी वर्ग व आमजन की आवाज बन कांग्रेस पार्टी परिवर्तन के संकल्प के साथ मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी।
कांग्रेस ने टिकट के लिए 26 सितंबर तक मांगे आवेदन
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए 26 सितंबर तक दावेदारों से आवेदन मांगे हैं। जिला कांग्रेस दफ्तर और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर इन आवेदनों को लिया जाएगा। हालांकि, जो आवेदन सीधे पीसीसी आएंगे, उन पर भी जिला व शहर संगठन की राय ली जाएगी।
यूपी चुनाव 2022: कार्यकर्ताओं से बोलीं प्रियंका गांधी- चुनाव करीब, दिन-रात मेहनत करें कार्यकर्ता
पार्टी के जिला व शहर संगठनों से भी पैनल लेने के लिए कहा गया है। जिला और शहर संगठन स्क्रीनिंग के बाद पैनल को प्रदेश नेतृत्व को बढ़ाएं, जहां राष्ट्रीय सचिव भी इन पर विचार कर लें। उसके बाद वरीयता क्रम में स्पष्ट संस्तुति के साथ विधानसभावार दावेदारों का नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाए।
जोनवार सांगठनिक समीक्षा के बाद प्रियंका ने शनिवार को यूपी के सह प्रभारी राष्ट्रीय सचिवों, प्रदेश उपाध्यक्षों, मीडिया व सोशल मीडिया टीम से अलग-अलग बात की। कहा कि सभी जिलों के पदाधिकारियों ने समय रहते टिकट घोषित करने का सुझाव दिया है। इसलिए इस पर अमल किया जाना जरूरी है।
कांग्रेस अन्नदाता के साथ
बैठक के दौरान प्रियंका ने किसान आंदोलन से जुड़े तमाम मुद्दों पर पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया। कहा कि नए कृषि कानूनों से आम किसानों पर कुप्रभाव पड़ना तय है। इसलिए संकट के इस दौर में पूरी कांग्रेस पार्टी अन्नदाताओं के साथ खड़ी है।