{"_id":"5ad8d3174f1c1b9d098b55e0","slug":"priyanka-gandhi-cheated-with-me-says-congress-ex-mlc-dinesh-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी पर धोखा देने का आरोप लगा कांग्रेसी नेता ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी पर धोखा देने का आरोप लगा कांग्रेसी नेता ने दिया इस्तीफा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
दिनेश प्रताप सिंह, प्रियंका गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस छोड़ने की पूरी तरह से घोषणा कर दी। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। कहा कि भाई राकेश सिंह के लिए हरचंदपुर विधानसभा सीट से टिकट मांगने गया था तो प्रियंका गांधी ने उनसे एमएलसी पद का इस्तीफा तक लिखवा लिया था।
विज्ञापन
मेरे बडे़ भाई पर जिस व्यक्ति ने रेप का फर्जी केस दर्ज कराया उसे उन्हीं के गांव का ग्राम अध्यक्ष बना दिया गया। उन्होंने कहा कि लोभ, मोह, लालच नहीं, बल्कि स्वाभिमान के लिए कांग्रेस छोड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि रायबरेली में कांग्रेस नहीं है। प्राइवेट सेक्टर कंपनी गांधी परिवार के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में गुरुवार को पत्रकारों से एमएलसी दिनेश सिंह ने कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा से कांग्रेस की सेवा की, लेकिन उनके मैनेजरों के कारण उनका शोषण किया गया। कहा कि जिला पंचायत परिसर में राजीव गांधी की मूर्ति लगवाई।
विज्ञापन
गेट पर राजीव जी का नाम लिखवाया।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा जी की मूर्ति लगवाई। किसी और कांग्रेसी को यह करने की फुरसत नहीं मिली। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के प्रत्याशियों पर जो धन पार्टी खर्च करती है, उतना ही धन वे भी प्रत्याशियों को देते रहे हैं।
एमएलसी ने कहा कि हरचंदपुर से उनके भाई राकेश सिंह को बीजेपी टिकट दे रही थी, लेकिन उन्होंने बीजेपी का टिकट लेने से इन्कार कर कांग्रेस से टिकट मांगा तो दिल्ली में बुलवाकर प्रियंका वाड्रा ने एमएलसी पद से हमारा इस्तीफा तक लिखवा लिया था।
उन्होंने सोनिया के प्रतिनिधि केएल शर्मा पर हमला करते हुए कहा कि प्राइवेट सेक्टर कंपनी गांधी परिवार के लिए काम कर रही है। एमएलसी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोगों द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सदस्यों को रुपये हमसे दिलवाया, लेकिन वोट दूसरी पार्टी के प्रत्याशी को दिलवाया गया। डीह में जिस व्यक्ति ने हमारे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, उसे पीसीसी सदस्य बना दिया गया।
अब जिले में होगा विकास का कंपटीशन
एमएलसी ने कहा कि जिले का विकास सिर्फ बीजेपी करा सकती है। जिले के विकास के लिए ही बीजेपी का दामन थामा है। अब जिले में विकास का कंपटीशन होगा। सोनिया जिले का विकास अब तक नहीं करा सकी हैं तो आगे क्या करा पाएंगी। पूरा पंचवटी परिवार 21 अप्रैल को बीजेपी में शामिल होगा। मंच पर पांचों भाई रहेंगे।
लोकसभा में टिकट के सवाल पर एमएलसी ने कहा कि भाजपा तय करेगी कि कौन चुनाव लडे़गा। मेरा मकसद सिर्फ जिले का विकास है। विकास के मुद्दे पर जिले की जनता निर्णय लेगी।
लोकसभा में टिकट के सवाल पर एमएलसी ने कहा कि भाजपा तय करेगी कि कौन चुनाव लडे़गा। मेरा मकसद सिर्फ जिले का विकास है। विकास के मुद्दे पर जिले की जनता निर्णय लेगी।