फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi campaigns in Amethi.

अमेठी: प्रियंका गांधी का हमला- पांच साल बाद पीएम मोदी को पता चला कि छुट्टा जानवरों से परेशान हैं किसान

Fri, 25 Feb 2022 03:06 PM IST
ishwar ashish एएनआई, अमेठी
एएनआई, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Fri, 25 Feb 2022 03:06 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी अमेठी में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। प्रियंका गांधी ने लोगों से समझदारी से वोट करने की अपील की है।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi campaigns in Amethi.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को अमेठी में जनसभा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को जब चुनाव आए, तब पता चला कि छुट्टा जानवरों से किसान परेशान हैं। उन्हें पांच साल तक कुछ पता नहीं चला। यूक्रेन में क्या चल रहा था, उन्हें पता था। उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति को खांसी आने की जानकारी थी, पर किसानों की दिक्कतों के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता था। जब चुनाव आए तो किसानों की याद आई।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि वोट देना आपका अधिकार है। समझदारी से वोट करें जिससे कि बाद में पछताना न पड़े। आपके वोट से ही अगले पांच साल के विकास का रास्ता तय होता है। इसलिए समझदारी से अपने अधिकार का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेठी की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी यहां आता हूं लगता है अपने परिवार के पास आया हूं। आज देश का युवा परेशान है। देश में रोजगार खत्म किए जा रहे हैं। आने वाले समय में युवाओं को नौकरियां नहीं मिल पाएंगी। कोरोना के दौरान किसी ने मेरी बात नहीं सुनी और फिर देखा गया कि गंगा में लाशें बह रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि 70 साल में कुछ नहीं हुआ। दरअसल, वो कहना चाहते हैं कि इस दौरान अंबानी-अडानी का कुछ नहीं हुआ। याद रखें, ये बड़े-बड़े उद्योगपति लोगों को नौकरियां नहीं देते। रोजगार छोटे दुकानदार, छोटे व्यापारी और किसान देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed