बहराइच हिंसा: प्रियंका गांधी और डिप्टी सीएम के बाद अखिलेश ने दिया बयान, बोले- उपचुनाव के कारण हो रही हिंसा
बहराइच में लगातार बढ़ रही सांप्रदायिक हिंसा को लेकर नेताओं ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रियंका गांधी ने एक्स पर संदेश दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच में प्रतिमा विसर्जन के जुलूस के दौरान हुई युवक की हत्या को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। आक्रोशित भीड़ ने तोड़फोड़ और आगजनी की है। पुलिस प्रशासन मामले को नियंत्रित करने के प्रयास कर रहा है।
इस बीच नेताओं ने भी जनता से शांति बनाने की अपील की है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक्स पर जनता से कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बहराइच, उत्तर प्रदेश में हो रही हिंसा और प्रशासन के निष्क्रिय होने की खबरें अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री जी एवं राज्य प्रशासन से अपील करती हूं कि त्वरित एक्शन लेते हुए, जनता को विश्वास में लें और हिंसा रोकें। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो। जनता से मेरी करबद्ध अपील है कि कृपया कानून अपने हाथ में न लें और शांति बनाए रखें।
बहराइच, उत्तर प्रदेश में हो रही हिंसा और प्रशासन के निष्क्रिय होने की खबरें अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 14, 2024
मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री जी एवं राज्य प्रशासन से अपील करती हूं कि त्वरित एक्शन लेते हुए, जनता को विश्वास में लें और हिंसा रोकें। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।…
केशव बोले- दंगाइयों को संरक्षण देने वाले फिर हो गए सक्रिय
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी मामले पर बयान देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोई भी साजिश सफल नहीं होगी। दंगाइयों को संरक्षण देने वाले एक बार फिर सक्रिय हो रहे हैं, लेकिन हमें सतर्क और सजग रहना होगा। प्रदेश के उज्जवल भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। दोषियों को कानून के दायरे में लाकर सख्त सजा दी जाएगी और पीड़ितों को पूरा न्याय मिलेगा। सभी नागरिकों से शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील करता हूं।
उत्तर प्रदेश की शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोई भी साजिश सफल नहीं होगी। दंगाइयों को संरक्षण देने वाले एक बार फिर सक्रिय हो रहे हैं, लेकिन हमें सतर्क और सजग रहना होगा। प्रदेश के उज्जवल भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। दोषियों को क़ानून के दायरे में लाकर सख्त सजा दी…
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) October 14, 2024सांसद चंद्रशेखर ने योगी सरकार को लिया निशाने पर
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मामले में भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासनिक लापरवाही के कारण पूरा जनपद आग की लपटों में जला। उन्होंने प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आप जिस पद पर हैं, उस पद की संवैधानिक गरिमा होती है। मेरा आपसे निवेदन है कि आम जनता को अपनी हठधर्मिता की भेंट न चढ़ाएं। दंगों में संलिप्त दोषियों पर कड़ी कार्यवाही के साथ-साथ जन साधारण में विश्वास व सुरक्षा बहाली की जाए।
भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासनिक लापरवाही के कारण पूरा जनपद आग की लपेटों में जला।@myogiadityanath जी, आप जिस पद पर हैं, उस पद की संवैधानिक गरिमा होती है। मेरा आपसे निवेदन है कि आम जनता को अपनी हठधर्मिता की भेंट न चढ़ाएँ।
— Chandra Shekhar Aazad (@BhimArmyChief) October 14, 2024
दंगों में…
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले, उपचुनाव फायदा लेने के लिए हो रही हिंसा
अखिलेश यादव ने बहराइच हिंसा पर कहा कि चुनाव का आना और साम्प्रदायिक माहौल का बिगड़ जाना, ये इत्तफ़ाक़ नहीं है। जनता सब समझ रही है। हार के डर से हिंसा का सहारा लेना किसकी पुरानी रणनीति है, सब जानते हैं। ये उप चुनाव की दस्तक है।
दिखावटी क़ानून-व्यवस्था की जगह अगर सरकार सच में पुख़्ता इंतज़ाम करे तो सब सही हो जाएगा लेकिन ऐसा होगा तब ही जब ये सरकार चाहेगी।
चुनाव का आना और साम्प्रदायिक माहौल का बिगड़ जाना, ये इत्तफ़ाक़ नहीं है। जनता सब समझ रही है। हार के डर से हिंसा का सहारा लेना किसकी पुरानी रणनीति है, सब जानते हैं। ये उप चुनाव की दस्तक है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 14, 2024
दिखावटी क़ानून-व्यवस्था की जगह अगर सरकार सच में पुख़्ता इंतज़ाम करे तो सब सही हो जाएगा…
बहराइच में हुए बवाल पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, सीएम योगी को राजधर्म का पालन करने की दी नसीहत
बहराइच में हुए बवाल पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा जहां दंगा होता है, वहां पर जिला प्रशासन व सरकार फेल होती है। सभी मामलों में देश व प्रदेश की सरकार फेल हो चुकी है। राज धर्म का मतलब यह है कि हमारी प्रजा स्वतंत्र रहे, आनंदित रहे, संविधान और कानून का पालन हो और पालन कराया जाए। यह सरकार की नैतिक जिम्मेदारी होती है और उसमें यह सरकार विफल रही है। ये सरकार तो केवल जनता को डरा रही है कि बुलडोजर चला देंगे। कानून और नियम की परिधि में जो आए उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। राज्य सरकार हर मामले में विफल साबित हो रही है। कांग्रेस मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में 16 अक्तूबर को संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन आयोजित कर रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इसी की तैयारी की समीक्षा करने पहुंचे हैं।