{"_id":"6140ccf0228ca7584b5c1d77","slug":"priyanka-attacked-the-up-government-by-tweeting-said-the-thinking-of-the-chief-minister-is-anti-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका ने ट्वीट कर यूपी सरकार पर बोला हमला, बोलीं-मुख्यमंत्री की सोच महिला विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका ने ट्वीट कर यूपी सरकार पर बोला हमला, बोलीं-मुख्यमंत्री की सोच महिला विरोधी
Tue, 14 Sep 2021 09:55 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 14 Sep 2021 09:55 PM IST
सार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की सोच महिला विरोधी है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की सोच महिला विरोधी है। उन्होंने ट्वीट किया है, आज से एक साल पहले हाथरस में बलात्कार की भयावह घटना घटी थी और यूपी सरकार ने परिवार को न्याय व सुरक्षा देने के बजाए धमकियां दीं थीं। उनसे बेटी के ससम्मान अंतिम संस्कार का हक भी छीन लिया था। सरकार के अधिकारियों व भाजपा के नेताओं ने बयान देकर बलात्कार न होने जैसी बातें कही थीं। पूरी सरकारी मशीनरी की ऊर्जा पीड़िता का चरित्र हनन करने में खर्च की गई थी।
विज्ञापन
प्रियंका ने आगे लिखा है कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर इतना खराब रुख रखने वाली सरकार के मुखिया से आप संवेदनशीलता की आस रख भी कैसे सकते हैं? वैसे भी यूपी के मुख्यमंत्री महिला विरोधी सोच के अगुआ हैं। वो कह चुके हैं कि महिलाओं को स्वतंत्र नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन