फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priya were using mobile of worker of sr hostel administration

लखनऊ: हॉस्टल प्रशासन की एक कर्मचारी का मोबाइल इस्तेमाल करती थीं प्रिया

Mon, 20 Feb 2023 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Priya were using mobile of worker of sr hostel administration
हॉस्टल प्रशासन की एक कर्मचारी का मोबाइल इस्तेमाल करती थी प्रिया। - फोटो : ??? ?????
एसआर स्कूल की छात्रा प्रिया राठौर की मौत के मामले में एक अहम जानकारी मिली है। प्रिया हॉस्टल में रहते हुए जिस मोबाइल से इंस्टाग्राम चलाती थी, वह हॉस्टल की एक कर्मचारी का था।
विज्ञापन

ये मोबाइल स्कूल प्रशासन ने कर्मचारी को दे रखा था। वारदात के बाद स्कूल प्रशासन ने मोबाइल वापस जमा करवा लिया। अगर पुलिस इस मोबाइल को कब्जे में लेकर खंगाले तो शायद कुछ सुराग लग सके। इस तथ्य की पुष्टि करना पुलिस के लिए बेहद अहम है।
विज्ञापन

जालौन निवासी जसराम राठौर की 13 वर्षीय बेटी प्रिया आठवीं की छात्रा थी। 20 जनवरी की रात हॉस्टल में ही प्रिया की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। अब तक पुलिस मामले में खाली हाथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिया के इंस्टाग्राम अकाउंट को खंगालने पर पता चला था कि हॉस्टल में रहने के दौरान भी उसने इंस्टाग्राम चैट की थी। ये हैरान करने वाला था, क्योंकि हॉस्टल में मोबाइल रखने की अनुमति नहीं थी।
प्रिया के पास मोबाइल भी नहीं था। ऐसे में सवाल था कि आखिर वह किसका मोबाइल इस्तेमाल करती थी। सूत्रों के मुताबिक आशंका है कि हॉस्टल में रहने वाली एक महिला कर्मचारी को स्कूल प्रशासन ने मोबाइल दे रखा था।
इसीसे प्रिया सोशल मीडिया अकाउंट चलाती थी। जब प्रिया की मौत हुई तो स्कूल प्रशासन ने कर्मचारी से मोबाइल वापस ले लिया। पुलिस को भी इस बारे में जानकारी नहीं है।

एक कर्मचारी पर सबसे अधिक शक
प्रिया के परिजनों ने एक कर्मचारी पर सबसे अधिक शक जताया है। उनका कहना है कि प्रिया की मौत के पीछे वह कर्मचारी है या फिर उसको वारदात के बारे में पूरी जानकारी है। पुलिस गंभीरता से तफ्तीश कर उससे पूछताछ नहीं कर रही है। इसलिए वह जुबान नहीं खोल रही हैं। न ही अब तक कोई अहम जानकारी दी, जबकि वह वारदात के वक्त हॉस्टल में ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed