फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priya's father send letters to PM, CM and Governer

एसआर स्कूल प्रकरण : न्याय के लिए पिता की गुहार...पीएम-सीएम और राज्यपाल को भेजा पत्र

Mon, 13 Feb 2023 08:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Priya's father send letters to PM, CM and Governer
प्रिया की मौत का मामला। - फोटो : ??? ?????
एसआर स्कूल की छात्रा प्रिया राठौर की मौत के मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने पर परिजनों ने न्याय के लिए गुहार लगानी शुरू की है।
विज्ञापन

प्रिया के पिता जसराम ने पीएम, सीएम और राज्यपाल समेत मानवाधिकार व बाल आयोग को पत्र भेजे हैं। पत्र के जरिये मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की गई है। पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया गया है।
13 वर्षीय प्रिया की 20 जनवरी की रात स्कूल के हॉस्टल में ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया था। वारदात हुए 22 दिन बीत गए हैं, पुलिस की जांच किसी नतीजे तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन

जालौन निवासी जसराम ने बताया कि पुलिस लापरवाही बरत रही है। स्कूल प्रशासन शुरू से झूठ बोलता रहा। पुलिस उनकी बात मानती रही।
मौत को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अब प्रधानमंत्री, सीएम, राज्यपाल आदि को पत्र लिखा है। इसमें पूरी घटना के बारे में जानकारी देकर सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक रिपोर्ट पर उठाए सवाल
जसराम का कहना है कि पुलिस शुरू से ही जांच को लेकर गंभीर नहीं रही है। क्राइम सीन दोहराकर साक्ष्य जुटाने का दावा किया गया, लेकिन जांच में वही किया गया जो स्कूल प्रबंधन चाहता था। रिपोर्ट में प्रिया की छत से गिरना बताया गया, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ ऐसे तथ्य हैं, जिनका एक्सपर्ट से विश्लेषण कराया, उससे साफ है कि प्रिया की मौत ऊंचाई से गिरकर नहीं हुई। जसराम का दावा है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट में खेल किया गया। इसलिए उन्होंने इन सभी तथ्यों को पत्र में लिखा है।

मामला रसूखदारों से जुड़ा, इसलिए दबाया जा रहा
जसराम ने पत्र में लिखा है कि घटना स्कूल के हॉस्टल में हुई। हॉस्टल प्रशासन से जुड़ा हर शख्स शुरू से झूठ बोलता रहा। स्कूल मालिक सत्ताधारी नेता और रसूखदार है। इसलिए पुलिस भी दबाव में है। निष्पक्ष जांच तभी संभव है जब सीबीआई को तफ्तीश सौंपी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed