{"_id":"5ff57cc54c772e49bc3e235e","slug":"private-security-agencies-will-be-linked-with-up-112-instructions-to-integrate-181-and-up-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 112 से लिंक की जाएंगी निजी सुरक्षा एजेंसियां, 181 व यूपी 112 का एकीकरण करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी 112 से लिंक की जाएंगी निजी सुरक्षा एजेंसियां, 181 व यूपी 112 का एकीकरण करने के निर्देश
Wed, 06 Jan 2021 02:33 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 06 Jan 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी
- फोटो : amar ujala
प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्रों को सुरक्षा मुहैया कराने और पुलिस के साथ बेहतर समन्वय के लिए निजी सुरक्षा एजेंसियों को यूपी 112 के साथ लिंक किया जाएगा। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 181 और यूपी 112 का एकीकरण किया जाएगा।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने इस बाबत जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। अवस्थी मंगलवार को यूपी 112 के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने इसे और बेहतर बनाने और अत्याधुनिक तकनीक से लैस करने और पीआरवी पर तैनात कर्मियों को नए फोन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कंडम हो चुके वाहनों के बदले नए वाहनों की खरीद का प्रस्ताव यूपी 112 के अधिकारियों से मांगा है। समीक्षा बैठक में यूपी 112 के विस्तार के लिए सलाहकारों की नियुक्ति पर भी विचार किया गया।