यूपी के डॉक्टर आज नहीं करेंगे इलाज, जानें इमरजेंसी नंबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर राजधानी के सभी प्राइवेट अस्पताल, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक सेंटर और क्लीनिक शुक्रवार को बंद रहेंगे।
इलाहाबाद में डॉ. रोहित गुप्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में, मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को प्रभावी रूप से लागू करने और विभिन्न पंजीकरण के माध्यम से हो रहे उत्पीड़न के विरोध में डॉक्टरों ने कामकाज ठप कर शुक्रवार को प्रदर्शन का फैसला किया है।
एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिसनर्स, लखनऊ एसोसिएशन ऑफ पैथोलॉजिस्ट एंड माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट हड़ताल में शामिल हैं। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने भी चिकित्सकों को नैतिक समर्थन दिया है।
हालांकि आईएमए ने दावा किया है कि गंभीर रोगियों के लिए इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। आईएमए अध्यक्ष डॉ. रुखसाना खान ने बताया कि मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया गया है।
इसी वजह से इलाहाबाद में डॉ. रोहित गुप्ता पर हमला करने वाले जमानत पर रिहा हो गए। ऐसे में चिकित्सकों के सामने हड़ताल के अलावा कोई और चारा नहीं है।
इमरजेंसी में यहां से लें मदद
राजधानी के करीब 500 से अधिक प्राइवेट अस्पताल और निजी नर्सिंग होम, 650 से अधिक डायग्नोस्टिक सेंटर, पैथोलॉजी पर भी काम बंद रहेगा।
चिकित्सकों की मांग है कि प्रदेश सरकार मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को प्रभावी तरीके से लागू करे, सुरक्षित माहौल में स्वास्थ्य सेवाएं दी जा सकें।
इस एक्ट के तहत डॉक्टरों पर हमला और अस्पताल में तोड़फोड़ करने वाले को पुलिस स्वत: संज्ञान लेकर गिरफ्तार कर सकती है।
इमरजेंसी नंबर
सीएमओ कंट्रोल रूम नंबर-0522-2622080
स्वास्थ्य विभाग निदेशालय-18001805145
लोहिया अस्पताल गोमतीनगर-08004003391
सिविल अस्पताल हजरतगंज-0522-2239007
बलरामपुर अस्पताल गोलागंज-05222239007
आरएलबी राजाजीपुरम-0522-2661370
ट्रॉमा सेंटर पीआरओ-09453004209
केजीएमयू सेंट्रल पीआरओ-09415007710