फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Private company Lion is paying less salary to cleaning workers

Lucknow News: सफाई कर्मचारियों को कम वेतन कम दे रही निजी कंपनी लॉयन

Mon, 28 Apr 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Private company Lion is paying less salary to cleaning workers
लखनऊ। जोन पांच, आठ और दो के 33 वार्डों में सफाई करने वाली निजी कंपनी लायन इन्वायरो पर कर्मचारियोंं को कम वेतन देने का आरोप लगा है। कम वेतन देने का असर उनके ईपीएफ पर भी आ रहा है, जिससे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) एक बार फिर नगर निगम की मुसीबत बढ़ा सकता है। इस पर नगर निगम ने निजी कंपनी को नोटिस जारी किया है, जिसके बाद कंपनी पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण नगर निगम में कार्यदायी संस्था के कर्मचारी सफाई कार्य में लगाए जा रहे हैं। करीब 10 हजार कर्मचारी कार्यदायी संस्थाओं से लगे हैं, मगर संस्थाएं कर्मचारियोंं की तैनाती, वेतन देने से लेकर उनका ईपीएफ जमा करने तक में फर्जीवाड़ा कर रही हैं। इसे लेकर ईपीएफ प्रशासन ने नगर निगम के खिलाफ कई नोटिस जारी करने के साथ ही कानूनी कार्यवाही भी की, जिससे राहत पाने के लिए नगर निगम को काफी मेहनत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पहले से ही विवादित रही लायंस सिक्योरिटी गार्ड कंपनी ने इस बार 33 वार्डों में लायंस इन्वायरो नाम से काम लिया है, लेकिन कंपनी के खिलाफ अनियमितता की शिकायतें कम नहीं हुईं। कंपनी पर जोन दो में कर्मचारियों को कम वेतन देने का आरोप लगा है, जिसके बाद नगर निगम जोन दो के जोनल सिनेटरी अधिकारी ने कंपनी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed