फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   prisoners took Maha Kumbh bath in jail with holy water of Triveni In Lucknow Water brought from Sangam Nose

UP News: त्रिवेणी के पवित्र जल से बंदियों ने जेल में किया महाकुंभ स्नान, संगम नोज से कलश में लाया गया जल

Fri, 21 Feb 2025 10:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Feb 2025 10:05 PM IST
सार

त्रिवेणी के पवित्र जल से बंदियों ने जेल में महाकुंभ स्नान किया। यह जल संगम नोज से कलश में लाया गया था। कारागार मंत्री ने आदर्श कारागार से महास्नान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
prisoners took Maha Kumbh bath in jail with holy water of Triveni In Lucknow Water brought from Sangam Nose
संगम नोज से कलश में लाया गया जल - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में आदर्श कारागार एवं नारी बंदी निकेतन समेत प्रदेश की जेलों में बंद हजारों बंदियों ने शुक्रवार को जेल में ही महाकुंभ स्नान किया। प्रयागराज से त्रिवेणी पर बने संगम नोज से कलश में भरकर पवित्र जल लाया गया। 

विज्ञापन


मॉडल जेल में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग के साथ गंगा जल व कलश की विधिवत पूजा अर्चना की। फिर जेल के आदर्श बंदियों ने संगम जल से महास्नान किया। इसके बाद प्रदेश की जेलों में भी बंदियों को सामूहिक कुंभ स्नान कराया गया।
विज्ञापन


योगी सरकार की पहल पर प्रदेश की सभी जेलों में कुंभ कलश स्थापना के लिए विशेष वाहक से प्रयागराज संगम से पवित्र जल लाया गया था।डीआईजी जेल डॉ रामधनी ने बताया कि जेल प्रशासन ने जेल में ही कुंड तैयार कर उसमें पानी भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन




त्रिवेणी के संगम से लाए गए पवित्र जल को जेल कुंड के पानी में मिलाकर बंदियों को सामूहिक महाकुंभ स्नान कराया गया। कारागार मंत्री ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन बंदियों को धार्मिक एवं आध्यात्मिक शांति प्रदान करना, जो महाकुंभ जाकर आस्था की डुबकी नहीं लगा सकते।

जेल मंत्री ने बंधियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ-2025 का आयोजन किया गया है। अब तक करीब 58 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। देश-विदेश से आए श्रद्धालु व विशिष्ट लोग महाकुंभ के पवित्र जल में डुबकी लगाने के साथ ही पूजा अर्चना कर रहे हैं।


इस मौके पर डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री, अपर महानिरीक्षक प्रशासन धर्मेंद्र सिंह, वरिष्ठ जेल अधीक्षक मुख्यालय शशिकांत सिंह, जिला जेल के अधीक्षक बृजेंद्र सिंह, जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी, डिप्टी जेलर कुंवर वीरेंद्र विक्रम सिंह, डीपी सिंह, अजीत सिंह व अन्य जेल अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed