{"_id":"643a608d1e3cda03f002c4a9","slug":"prisoners-protest-in-sitapur-jail-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: जेल में साथी की मौत से नाराज बंदियों ने खाना छोड़ा, मची अफरा तफरी, अफसर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: जेल में साथी की मौत से नाराज बंदियों ने खाना छोड़ा, मची अफरा तफरी, अफसर परेशान
Sat, 15 Apr 2023 05:19 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 15 Apr 2023 05:19 PM IST
सार
सीतापुर जिला जेल में साथी की मौत से नाराज बंदियों ने खाना छोड़ दिया जिस पर जमकर हंगामा हो रहा है। मामले पर अधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं और फोन स्विच ऑफ कर दिया है।
विज्ञापन
सीतापुर जिला जेल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिला जेल में शुक्रवार को हालत बिगड़ने के बाद बंदी की मौत हो गई। इसके बाद देर रात अन्य बंदियों ने खाना खाने से इन्कार कर दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी बंदी नहीं माने तो सीओ सिटी सुशील सिंह और एसडीएम सदर गौरव कारागार पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने बंदियों को समझाने का प्रयास किया। देर रात करीब एक बजे एएसपी एनपी सिंह ने और एडीएम राम भरत तिवारी जिला कारागार पहुंचे। जहां पर उन्होंने बंदियों से बात की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रत्याशी चयन पर मंथन पूरा, कल आएगी भाजपा की पहली सूची, बनाई ये रणनीति
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव के लिए डिजिटल दुनिया तैयार, गजब होगा प्रचार, राजनीतिक दलों की तैयारी पूरी
बंदियों ने आरोप लगाया की कारागार में फार्मासिस्ट की लापरवाही से बबलू की जान चली गई। इससे पहले कई बंदियों की मौत उसकी लापरवाही से हुई है। देर रात तक बंदियों ने खाना नहीं खाया।
इस मामले में जेल के अधिकारी कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं उनके मोबाइल नंबर स्विच ऑफ हो गए हैं।