फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prisoner of Sitapur died in Barely.

Sitapur: बरेली जेल में बंद सीतापुर निवासी कैदी की मौत, हत्या के मामले में सजा काट रहा था

Thu, 03 Oct 2024 05:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Oct 2024 05:16 PM IST
सार

इब्राहिम सेन्ट्रल जेल बरेली में सजा काट रहा था। बुधवार देर शाम उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Prisoner of Sitapur died in Barely.
इब्राहिम - फोटो : amar ujala

विस्तार

सेंट्रल जेल बरेली में हत्या के मामले में सजा काट रहे सीतापुर निवासी कैदी की इलाज के दौरान जिला अस्पताल बरेली में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना सदरपुर क्षेत्र के ग्राम धरमपुर निवासी इब्राहिम (80) सेंट्रल जेल बरेली में हत्या के जुर्म में सजा काट रहा था। उस पर गांव के ही रहने वाले छोटा सिंह की हत्या का आरोप था।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि 51 वर्ष पूर्व छोटा सिंह के परिवार से विवाद हुआ था जिस पर छोटा सिंह ने इब्राहिम के चेचेरे भाई जुम्मन की हत्या कर दी थी जिसका बदला लेने की नीयत से इब्राहिम ने छोटा सिंह की हत्या कर दी थी। पिछले करीब 4 सालों से इब्राहिम सेन्ट्रल जेल बरेली में सजा काट रहा था। 
विज्ञापन


बुधवार देर शाम जेल में अचानक इब्राहिम की हालत बिगड़ गयी। जेल प्रसाशन द्वाराआनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां देर रात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से इब्राहिम के परिवार में कोहराम मच गया।  परिजन मृतक का शव लेने के लिए बरेली रवाना हो गए। इब्राहिम के चार बेटियां हैं। चारों की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed