महंगाई ने तोड़ी कमर, दालों के साथ सब्जियां भी महंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दालों और सब्जियों की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। दालों के दाम पहले ही आसमान छू रहे थे, पिछले कुछ दिनों में टमाटर समेत कई अन्य सब्जियां भी तेजी से महंगी हुई हैं। महाराष्ट्र समेत देश के कुछ हिस्सों में तो टमाटर की कीमतें सौ रुपये किलो तक पहुंच गई।
दिल्ली में सब्जियों के दामों में पिछले दस दिनों में 15 से 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। महंगाई की मार से लखनऊ भी अछूता नहीं रहा। यहां सभी दालें, चावल, यहां तक कि आटा के दाम में महीने भर में 25 फीसदी से ज्यादा तक की बढ़ोतरी हुई है।
पिछले महीने 130-140 रुपये के बीच बिकने वाली दाल 160 से 190 रुपये तक पहुंच चुकी है। व्यापारियों की माने तो यह 200 रुपये तक भी पहुंच सकता है।
दोगुने हो गए टमाटर के दाम
राजधानी में कुछ दिन पहले तक 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा टमाटर के दाम कई मंडियों में 60 रुपये तक पहुंच चुके हैं। वहीं, आलू भी 20 से बढ़कर 25 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गई है।
नींद से जागी सरकार, आनन-फानन में की बैठक
महंगाई पर नींद से जागी सरकार ने दालों की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ उनके आवास पर कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, खाद्य मंत्री रामबिलास पासवान, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण तथा शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने बैठक की।
इसमें म्यांमार और अफ्रीकी देशों से दाल का आयात करना, दालों का बफर स्टॉक बनाना तथा जमाखोरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का फैसला हुआ।
बैठक के बाद पासवान ने कहा कि वित्त मंत्री ने सरकारी के साथ साथ निजी कंपनियों द्वारा भी दालों के भरपूर आयात की वकालत की ताकि दाम पर अंकुश लगाया जा सके। लेकिन निजी आयातकों पर नजर भी रखी जाए कि वे दाल बाजार में बेच रहे हैं या गोदाम में भर रहे हैं।
देश में मांग से कम है दाल उत्पादन
अनुमानित उत्पादन (2015-16)--170.60 लाख टन
मांग--235 लाख टन
लखनऊ में दाम
सामान----15 मई को----15 जून को
अरहर दाल----130 से 140----160 से 190
चना दाल----80 से 90----110 से 125
मसूरी चावल----25 से 28----30 से 35
बासमती----60 से 70----100 से 120
टमाटर----30----60
आलू----15----25