फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Principles and sacrifice made Karna great

Lucknow News: सिद्धांतों और बलिदान ने बनाया कर्ण को महान

Fri, 27 Dec 2024 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 27 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Principles and sacrifice made Karna great
नाटक के मंचन के दौरान कलाकार।
लखनऊ। महाभारत के अहम किरदार कर्ण के चरित्र, कौरवों के मित्र के तौर पर उनकी निजी दुविधाओं, नैतिक उलझनों और कुर्बानियों को समेटे शानदार नाटक ‘कर्ण- द जेनेरस वॉरिअर’ का मंचन बृहस्पतिवार को संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे सभागार में किया गया।
विज्ञापन


यह नाटक वीमेन ट्रिओलॉजी नामक शृंखला के तीन नाटकों में से एक है। इस शृंखला के दो अन्य नाटक माधव और महादेव हैं। नाटक की कहानी कर्ण की मृत्यु से शुरू होती है। मृत्यु के बाद कर्ण अपने जीवन की स्मृतियों को याद करते हैं। वरिष्ठ रंगकर्मी प्रो. सत्यमूर्ति द्वारा स्थापित नाट्य संस्था दर्पण की ओर से मंचित इस नाटक में एक ऐसे कर्ण को पेश किया गया जो शूरवीर तो है, लेकिन उसके जीवन में अपने निजी संघर्ष और धर्म संकट भी हैं। वह अपने सिद्धांतों से कभी डिगा नहीं।
विज्ञापन


बॉलीवुड के अभिनेता और सीडीआरआई के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. अनिल रस्तोगी की मौजूदगी में मंचित इस नाटक को राजधानी के दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे। शूरवीर कर्ण के बारे एक नई दृष्टि पेश करने वाले इस नाटक में दिखाने की कोशिश की गई कि महाभारत की कहानी में किस तरह वह अपने चरित्र और सिद्धांतों की वजह से एक अहम किरदार के तौर पर उभरता है। मंच की भव्य साजसज्जा और कलाकारों के संजीदा अभिनय ने दर्शकों को आखिर तक बांधे रखा। नाटक का निर्देशन महाराष्ट्र के वरिष्ठ कलाकार कुलविंदर बख्शीश सिंह ने किया। नाटक में विनीता जोशी, नोयरिका भतेजा, संजना देशमुख और चांदनी श्रीवास्तव ने मंच पर यादगार अदाकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed