{"_id":"5ae968bd4f1c1b85028b7b34","slug":"principal-of-degree-college-took-commission-for-cheating-in-exam-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: कॉलेज में नकल कराने के लिए प्रिंसिपल ने छात्रों से वसूले पैसे, Video Viral होने पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कॉलेज में नकल कराने के लिए प्रिंसिपल ने छात्रों से वसूले पैसे, Video Viral होने पर केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 02 May 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
छात्र से पैसा वसूलते प्राचार्य और सहायक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रतापगढ़ के सुरेश चंद्र मिश्रा महाविद्यालय में परीक्षा में नकल कराने के लिए वसूली कर रहे प्राचार्य का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। इसमें कॉलेज के प्राचार्य और कार्यालय सहायक खुलेआम छात्रों से पैसे लेने के बाद उन्हें उत्तर पुस्तिकाएं दे रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज कराकर जांच शुरू कर दी है।
awadh university
- फोटो : amar ujala
अवध विश्वविद्यालय की परीक्षाएं यूनिवर्सिटी समेत फैजाबाद व अन्य जिलों के संबद्ध कॉलेज में चल रही हैं। 23 अप्रैल को सुबह की पाली में बीएससी थर्ड ईयर की गणित की परीक्षा थी। विवि से संबद्ध प्रतापगढ़ के सुरेश चंद्र मिश्रा महाविद्यालय में भी परीक्षा शुरू होने वाली थी। परीक्षा हॉल के बाहर प्राचार्य संगल लाल मिश्रा और कार्यालय सहायक फैजान अहमद बैठे थे। परीक्षार्थियों से पैसे लेकर उन्हें उत्तर पुस्तिकाएं दी जा रही थीं। जो छात्र पैसा न लाने की बात कह रहे थे उन्हें डांटते हुए दूसरी परीक्षा में पैसे लाने की सख्त हिदायत प्राचार्य महोदय दे रहे थे। ये कह रहे थे कि पैसे नहीं दिए तो मुश्किल हो जाएगा।
awadh university
- फोटो : amar ujala
प्राचार्य और सहायक के इस कारनामे को किसी ने अपने मोबाइल में वीडियो बनाकर कैद कर लिया और इलाहाबाद विश्वविद्यालय भेज दिया। चूंकि, बीएसएसी सेकंड ईयर से स्नातकोत्तर तक की परीक्षाएं अवध यूनिवर्सिटी के ही अधीन चल रही हैं, इसलिए इलाहाबाद विवि ने मामला अवध विवि को ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद
- फोटो : amar ujala
इसकी भनक लगते ही अवध विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया। दूसरे ही दिन 24 अप्रैल को परीक्षा नियंत्रक एसएल पाल सुरेश चंद्र मिश्रा महाविद्यालय प्रतापगढ़ पहुंचे। उन्होंने बताया कि कॉलेज में जांच करने के बाद प्राचार्य संगल लाल मिश्रा के खिलाफ कोतवाली प्रतापगढ़ में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
money
उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को हुई परीक्षा रद्द कर दी गई है। उसे पुनः कराने के लिए तिथि निर्धारित की जाएगी। वहीं, इस सेंटर को भी रद्द कर दिया गया है। अब सारी परीक्षाएं एमडी पीजी कॉलेज प्रतापगढ़ में कराई जा रही हैं। अविवि के कुलपति मनोज दीक्षित ने बताया कि पूरा मामला परीक्षा समिति को सौंप दिया गया है। समिति की बैठक में कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।